टिक-टॉक को कड़ी टक्कर दे रही हैं ये तीन स्वदेशी मोबाइल ऐप्स
क्या है खबर?
बीते कुछ दिनों से कई मशहूर ऐप्स के भारतीय वर्जन बाजार में आ चुके हैं। मशहूर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिक-टिक ऐप के भी तीन स्वदेशी वर्जन इन दिनों मौजूद हैं।
मुंबई के एक स्टार्टअप ने टिक-टॉक का भारतीय वर्जन बोलो इंडिया (Bolo Indya) लॉन्च किया है।
इससे पहले IIT रूड़की के छात्र ने मित्रों (Mitron) और गुड़गांव के एक डेवलेपर ने रोपोसो (Roposo) नाम से ऐप लॉन्च की थी।
ये सब टिक-टॉक को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
मोबाइल ऐप
क्या है मित्रों?
मित्रों ऐप को IIT रूड़की के दो छात्र शिवांक अग्रवाल ने बनाया है। यह ऐप फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है और इसे 50 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है।
इसका यूजर इंटरफेस (UI) से लेकर वीडियो स्टाइल और कैमरा डिजाइन तक सब कुछ टिक-टॉक जैसा है।
प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4,7 है, लेकिन बड़ी संख्या में यूजर्स इसमें बग की शिकायत कर रहे हैं। कुछ लोग इसे टिक-टॉक का आधिकारिक भारतीय वर्जन मान रहे हैं।
मोबाइल ऐप
टिक-टॉक से थोड़ा हटकर है बोलो इंडिया का कंटेट
दूसरी तरफ बोलो इंडिया का कॉन्सेप्ट टिक-टॉक से काफी अलग है और यह एंटरटेनमेंट की जगह इंफोटेनमेंट पर ज्यादा ध्यान देता है।
इसके फाउंडर वरूण सक्सेना ने कहा कि वो चाहते हैं कि यूजर्स केवल अच्छा और मूल्यवान कंटेट बनाएं और देखें।
उन्होंने कहा, "टिक-टॉक पर कोई कुछ भी डालता है वो वायरल हो जाता है। हमारे प्लेटफॉर्म पर वायरल और मशहूर होने के लिए आपको अच्छा कंटेट पोस्ट करना होगा।"
मुकाबला
एजुटॉक को टक्कर दे रहा है बोलो इंडिया
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सक्सेना ने कहा कि वो टिक-टॉक के एजुटॉक (edutok) को टक्कर दे रहे हैं।
यहां यूजर्स इंग्लिश सीखने और कंपीटिटिव एग्जाम्स पास करने की टिप्स आदि शेयर करते हैं। फिलहाल बोलो इंडिया मित्रों की तरह केवल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
10 भाषाओं में कंटेट क्रिएट करने की आजादी देने वाले बोलो इंडिया के 4.5 लाख से ज्यादा मंथली और 2.75 लाख से ज्यादा डेली एक्टिव यूजर्स हैं।
रोपोसो
5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका रोपोसो
रोपोसो काफी समय पहले से बाजार में उपलब्ध है। यह गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर मौजूद है। इसमें भी यूजर्स को कंटेट क्रिएट करने और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है।
इसमें यूजर्स को अपना ऑरिजनल वीडियो क्रिएट कर टिक-टॉक की तरह ऑडियो क्लिप ऐप करे का ऑप्शन मिलता है।
इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.3 और ऐप स्टोर पर 4.5 है।