NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया फोल्डेबल डिवाइस सरफेस नियो, जानें कब होगा लॉन्च
    अगली खबर
    माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया फोल्डेबल डिवाइस सरफेस नियो, जानें कब होगा लॉन्च

    माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया फोल्डेबल डिवाइस सरफेस नियो, जानें कब होगा लॉन्च

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 04, 2019
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस नियो का एक प्री-प्रोडक्शन प्रोटोटाइप प्रदर्शित किया है, जो कंपनी के विंडोज़ 10X पर चलेगा।

    यह विंडोज़ 10 का नया वर्जन है, जो डुअल-स्क्रीन और फोल्डेबल डिवाइसों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

    सरफेस नियो एक नॉवेल डुअल-स्क्रीन डिवाइस है, जो टैबलेट-कम-लैपटॉप की अवधारणा को एक नए स्तर पर ले जाता है। इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यहाँ इसके बारे में विस्तार से बताया गया है, आइए जानें।

    बनावट

    माइक्रोसॉफ्ट सरफेस नियो पर एक नज़र

    सरफेस नियो का वजन लगभग 650 ग्राम है, क्योंकि यह मेटल और काँच से बना है।

    लेकिन यह 5.6 मिमी की अल्ट्रा-स्लिम प्रोफ़ाइल के साथ आता है, जो अधिकांश स्मार्टफोन की तुलना में बहुत ज़्यादा पतला है।

    इसमें दो 9 इंच के टचस्क्रीन दिए गए हैं, जो 360 डिग्री तक आसानी से मुड़ सकते हैं।

    विस्तारित अवस्था में सरफेस, स्लिम पेन और एक नए चुंबकीय कीबोर्ड सपोर्ट के साथ 13 इंच के डिस्प्ले की सुविधा देता है।

    काम

    एक डिवाइस से कई काम

    सरफेस नियो अपने फोल्डेबल डिज़ाइन के साथ कई काम करता है।

    आधे खुले रूप में आप डिवाइस को एक किताब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या स्क्रीन को एक साथ स्टैक करने के लिए हर तरह से खोल सकते हैं और उसमें से किसी एक को टैबलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके अलावा आप इसे एक कीबोर्ड के साथ लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो चुंबकीय रूप से डिस्प्ले में जुड़ा होता है।

    यूज़र इंटरफ़ेस

    विंडोज़ 10X में क्या होगा यूज़र इंटरफ़ेस?

    सबसे दिलचस्प बात यह है कि विंडोज़ 10X आपको पारंपरिक Win32 डेस्कटॉप ऐप सहित एक ही बार में कई ऐप चलाने की अनुमति देगा।

    सॉफ़्टवेयर, डिवाइस (टैबलेट, रीडर, लैपटॉप) की स्थिति को समझेगा और उसके आधार पर यह अपने आप ऐप्स को फिर से पोज़ीशन करेगा।

    इसके अलावा विंडोज़ 10X प्रोग्रेसिव वेब ऐप्स (PWA), यूनिवर्सल विंडोज़ ऐप्स (UWA) और अन्य को भी सपोर्ट करेगा, जो डुअल डिस्प्ले का लाभ उठा सकते हैं।

    जानकारी

    कब रिलीज़ होगा सरफेस नियो?

    अभी सरफेस नियो को रिलीज़ होने में काफ़ी समय है। हालाँकि, माइक्रोसॉफ्ट, हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ़्टवेयर को बेहतर बनाने के लिए साझेदार OEM के साथ काम कर रहा है। वहीं, रिलीज़ के बारे में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि यह 2020 के अंत में लॉन्च होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    माइक्रोसॉफ्ट
    मोबाइल ऐप्स

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    माइक्रोसॉफ्ट

    फेक न्यूज़ के बारे में यूजर को अलर्ट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट लाई नया फीचर फेक न्यूज
    अगर आपके लैपटॉप में है इंटरनेट एक्सप्लोरर तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, हो सकता है यह खतरा लैपटॉप
    आधी से ज्यादा दुनिया इंटरनेट पर सक्रिय, यूजर्स के मामले में दूसरे स्थान पर भारत चीन समाचार
    बिल गेट्स को पछाड़ यह शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कुल संपत्ति फ्रांस

    मोबाइल ऐप्स

    रिलायंस जियो ने लॉन्च की म्यूजिक ऐप 'जियोसावन', 90 दिनों तक फ्री में सुनिये गाने रिलायंस जियो
    'PUBG' बना 2018 का बेस्ट गेम, TikTok सबसे एंटरटेनिंग ऐप गूगल
    अब मोबाइल ऐप के सहारे अपराधियों को पकड़ेगी उत्तर प्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश
    12वीं के बाद मेडिकल के लिए इन 7 मोबाइल ऐप से करें तैयारी ऐप स्टोर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025