Loading...
मेटा ने व्यावसायिक इस्तेमाल की शर्त को सुधारा, कंटेंट इस्तेमाल की थी चिंता
मेटा ने व्यावसायिक इस्तेमाल की शर्त से विवादस्पद भाषा को हटा दिया है

मेटा ने व्यावसायिक इस्तेमाल की शर्त को सुधारा, कंटेंट इस्तेमाल की थी चिंता

Oct 18, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

मेटा ने अपनी व्यावसायिक इस्तेमाल शर्तों से कुछ ऐसे शब्दों को हटा दिया है, जिनसे कंपनी द्वारा यूजर्स के डाटा के इस्तेमाल किए जाने की चिंता हो रही थी। इनमें संकेत मिलता था कि वह अपने उत्पादों को विकसित करने और प्रशिक्षित करने के लिए बिजनेस अकाउंट्स के डोमेन, वेब पेजों या URL से कंटेंट का इस्तेमाल कर सकती है। इस भाषा को लेकर वेब स्क्रैपिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रेनिंग के संबंध में चिंताएं पैदा हो गई थीं।

आशंका 

कानूनी विशेषज्ञों को थी यह चिंता 

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस शर्त का मतलब यह निकाला जा सकता था कि अगर, पब्लिशर्स के पास मेटा बिजनेस अकाउंट हैं, तो कंपनी को उनकी वेबसाइट्स से डाटा स्क्रैप करने की अनुमति मिल गई है।

फेसबुक की मूल कंपनी ने कहा कि समेकित क्रॉलिंग शर्तें केवल उसके विज्ञापनों और व्यावसायिक उत्पादों पर लागू होती हैं और उसने इन शर्तों को और अधिक स्पष्ट करने के लिए इन्हें अपडेट किया है।

बदलाव 

नहीं बदलेगा वेब क्रॉल का तरीका 

कंपनी ने कहा, "हमने आपकी बात सुनी है और स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने 'क्रॉलिंग' से जुड़ी जिन शर्तों को एक साथ मिलाया है, वे केवल हमारे विज्ञापनों और व्यावसायिक उत्पादों पर लागू होती हैं। हमने इन शर्तों में ही यह बात साफ कर दी है।"

आगे बताया, "इससे इस बात में कोई बदलाव नहीं आता कि मेटा वेब क्रॉलर्स का इस्तेमाल कैसे करता है।"

इसका मतलब है कि वेब क्रॉल करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आएगा।

ADVERTISEMENT