Page Loader
महाराष्ट्र: अहमदनगर में पालतू बिल्ली को बचाने कुएं में उतरा परिवार, 5 की मौत
महाराष्ट्र के अहमदनगर में बिल्ली को बचाने कुएं में उतरे 5 की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

महाराष्ट्र: अहमदनगर में पालतू बिल्ली को बचाने कुएं में उतरा परिवार, 5 की मौत

लेखन गजेंद्र
Apr 10, 2024
01:59 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के अहमदनगर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां नेवासा ब्लॉक के वाडकी गांव में एक पालतू बिल्ली को बचाने के लिए कुएं में उतरे एक ही परिवार के 6 लोगों में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई। जिस कुएं में बिल्ली गिरी, वह काफी समय से बंद था और उसमें काफी कचरा भरा होने से गैस बन गई थी। सभी मौतें जहरीली गैस की वजह से हुई हैं।

हादसा

एक के बाद एक कुएं में उतरे लोग

नेवासा थाना प्रभारी धनंजय जाधव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे पालतू बिल्ली कुएं में गिरी थी, जिसके बाद परिवार का एक सदस्य कुएं में उतरा। उसके बाहर न आने पर एक-एक कर 5 लोग भी अंदर गए, लेकिन वे बाहर नहीं आए। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। एक व्यक्ति को किसी तरह बचा लिया गया। मृतकों में माणिकराव काले, संदीप काले, अनिल काले, विशाल काले, बाबासाहेब पवार शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद का वीडियो