Page Loader
आज पृथ्वी से टकरा सकता है M-श्रेणी सोलर फ्लेयर, NOAA ने जारी किया अलर्ट
सोलर फ्लेयर के प्रभाव के कारण सौर तूफान आने की आशंका होती है (तस्वीर: NOAA)

आज पृथ्वी से टकरा सकता है M-श्रेणी सोलर फ्लेयर, NOAA ने जारी किया अलर्ट

Jun 17, 2023
05:41 pm

क्या है खबर?

सूर्य के दक्षिणी हिस्से में मौजूद 3 सनस्पॉट इन दिनों काफी अस्थिर हैं। स्पेस वेदर के अनुसार, सनस्पॉट AR3331, AR3337, AR3338 ने बीते दिन M1-श्रेणी के सोलर फ्लेयर का उत्पादन किया था। सूर्य पर मौजूद ये 3 सक्रिय सनस्पॉट आज (17 जून) फिर से सोलर फ्लेयर का उत्पादन कर सकते हैं। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि इन सनस्पॉट के कारण आज 30 प्रतिशत M-श्रेणी के सोलर फ्लेयर भड़कने की संभावना है।

खतरा

सोलर फ्लेयर से खतरा

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सोलर फ्लेयर को 4 (B, C, M और X) श्रेणी में बांटा है। X-श्रेणी के सोलर फ्लेयर को सबसे मजबूत माना जाता है, जबकि M-श्रेणी के सोलर फ्लेयर को दूसरा सबसे शक्तिशाली माना जाता है। सोलर फ्लेयर के प्रभाव से दुनियाभर के कई हिस्सों में लोगों को रेडियो ब्लैकआउट का सामना करना पड़ सकता है। सोलर फ्लेयर के कारण सौर तूफान आने की आशंका होती है, जिससे वायरलेस संचार व्यवस्था बाधित हो सकती है।