Loading...
जापान 20 अक्टूबर को लॉन्च करेगा अंतरिक्ष यान, मंगल के चंद्रमाओं का खुलेगा रहस्य
जापान 20 अक्टूबर को MMX मिशन मंगल ग्रह पर भेजेगा

जापान 20 अक्टूबर को लॉन्च करेगा अंतरिक्ष यान, मंगल के चंद्रमाओं का खुलेगा रहस्य

Oct 18, 2026
12:24 pm

क्या है खबर?

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी मंगलवार (20 अक्टूबर) को एक अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह दुनिया का पहला ऐसा मिशन होगा, जिसका मकसद मंगल ग्रह के 2 छोटे, आलू के आकार के चंद्रमाओं में से एक 'फोबोस' से नमूने लाना है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि 5 साल तक चलने वाले इस मिशन से फोबोस और दूसरे साथी चंद्रमा 'डीमोस' के बनने और सौर मंडल में जीवन की उत्पत्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है।

फायदा 

क्या होगा इस मिशन का फायदा?

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) अपने नए मुख्य रॉकेट H-3 के जरिए तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान को भारतीय समयानुसार 20 अक्टूबर को सुबह 1:11 बजे लॉन्च करेगी।

मंगल के चंद्रमाओं का अन्वेषण (MMX) प्रोजेक्ट के मैनेजर यासुहिरो कावाकात्सु ने कहा कि फोबोस से लिए गए नमूने वैज्ञानिकों को उपयोगी डाटा प्रदान करेंगे।

इससे वे मंगल ग्रह के इस चंद्रमा को भविष्य में इंसानों वाले मिशन के लिए एक बेस के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार कर सकेंगे।

सहयोग 

कई एजेंसियों का सहयोग 

जापान इस अंतरराष्ट्रीय मिशन का नेतृत्व कर रहा है, जिसमें नासा और अन्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों की ओर से उपकरण और संचार संबंधी सहयोग शामिल है।

1960 के दशक से मंगल ग्रह पर दर्जनों मिशन भेजे गए हैं, लेकिन इसके चंद्रमा आज भी काफी हद तक एक रहस्य बने हुए हैं।

फोबोस और डीमोस के नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं में डर और आतंक के प्रतीक पात्रों से लिए गए हैं। ये युद्ध के देवता एरेस के पुत्र हैं।

ADVERTISEMENT