Page Loader
2022 में भारत की सरकारी एजेंसियों पर हुए सबसे अधिक साइबर हमले- रिपोर्ट
सरकारी एजेंसियों पर साइबर हमलों की संख्या 95 प्रतिशत बढ़ी है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

2022 में भारत की सरकारी एजेंसियों पर हुए सबसे अधिक साइबर हमले- रिपोर्ट

Dec 30, 2022
07:39 pm

क्या है खबर?

2022 में सबसे ज्यादा साइबर हमले भारत की सरकारी एजेंसियों पर हुए। क्लाउडसेक की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 की दूसरी छमाही में दुनियाभर में सरकारी एजेंसियों पर हुए कुल साइबर हमलों में भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया और चीन की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत थी। भारत 2022 में सबसे अधिक लक्षित देश रहा और यहां सरकारी एजेंसियों पर हमले लगभग दोगुने हो गए। भारत पर बढ़ते साइबर हमलों के लिए क्लाउडसेक ने मलेशिया स्थित हैक्टिविस्ट समूह 'ड्रैगन फोर्स' को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी

पिछले महीने AIIMS पर हुआ था साइबर हमला

बता दें कि भारत का शीर्ष सरकारी अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पिछले महीने एक बड़े साइबर हमले का शिकार हुआ था। इसके कारण करीब दो हफ्ते तक संस्थान की ऑनलाइन सेवाओं के संचालन में व्यवधान रहा। बता दें कि हैकर समूह 'खलीफाह साइबर क्रू' ने सरकार के कथित "मुस्लिम भेदभाव" के विरोध में भारत पर हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकारी एजेंसियों पर हमलों की संख्या साल-दर-साल 95 प्रतिशत बढ़ी है।