NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी ISRO मुख्यालय से देखेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग, आप भी देख सकते हैं लाइव
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी ISRO मुख्यालय से देखेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग, आप भी देख सकते हैं लाइव

    प्रधानमंत्री मोदी ISRO मुख्यालय से देखेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग, आप भी देख सकते हैं लाइव

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 06, 2019
    12:52 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-2 आज रात 1:30 बजे चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

    इसकी लैंडिंग के कुछ घंटो बाद विक्रम लैंडर में रखा प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा।

    चांद की सतह पर लैंड करते ही भारत दुनिया चौथा ऐसा देश बन जाएगा, जिसने चांद पर अपना झंडा गाड़ा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ISRO मुख्यालय में मौजूद रहकर इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे।

    अगर आप इस लम्हे के गवाह बनना चाहते हैं निम्नलिखित जगहों पर लैंडिंग देख सकते हैं।

    लाइव कवरेज

    यहां देख सकते हैं लैंडिंग की अपडेट

    विक्रम की लैंडिंग से जुड़ी अपडेट ISRO की वेबसाइट www.isro.gov.in पर मिलेगी। इसके अलावा प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB) के यूट्यूब चैनल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। ISRO के मुख्यालय से दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब चैनल पर कवरेज की जाएगी।

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ ISRO की स्पेस क्विज जीतने वाले 50 बच्चे भी विक्रम की लैंडिंग देखेंगे।

    ISRO ने इन बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया है। पूरी दुनिया की नजरें इस मिशन पर टिकी हुई है।

    मिशन

    14 दिनों तक काम करेंगे लैंडर और रोवर

    चंद्रयान-2 में एक आर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) भेजे गए थे। इनमें से लैंडर, ऑर्बिटर से अलग हो चुका है। ऑर्बिटर चांद के चारों ओर चक्कर लगायेगा, वहीं लैंडर विक्रम चांद की सतह पर लैंड करेगा।

    इसके लैंड होने के बाद इसमें से रोवर निकलकर 14 दिनों तक चांद की सतह पर प्रयोग करेगा।

    लैंडर भी इतने ही दिनों तक काम करेगा। हालांकि, आर्बिटर एक साल तक इस मिशन पर काम करता रहेगा।

    लॉन्चिंग

    22 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-2

    ISRO ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

    इससे पहले चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को लॉन्च होना था, लेकिन तकनीमी खामी के कारण इसकी लॉन्चिंग को रोक लिया गया था।

    दरअसल, रॉकेट के ऊपरी हिस्से में लगे क्रायोजेनिक इंजन में कुछ खामी आ गई थी, जिसे बाद में दूर किया गया।

    ISRO प्रमुख सिवन ने इसे चंद्रमा की तरफ भारत के ऐतिहासिक सफर की शुरुआत बताया था।

    जानकारी

    सफल हुआ था चंद्रयान-1 मिशन

    इससे पहले भारत ने 22 अक्टूबर, 2008 को अपना चंद्रयान-1 मिशन लॉन्च किया था, जिसमें केवल एक ऑर्बिटर शामिल था। चंद्रयान-1 ने चंद्रमा की कक्षा के 3,400 से ज्यादा चक्कर लगाए और उसकी सतह की सैकड़ों तस्वीरें लीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ISRO

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ISRO

    ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे भारी सैटेलाइट GSAT-11, हाई-स्पीड इंटरनेट में करेगा मदद ISRO उपग्रह लॉन्च
    ISRO आज लॉन्च करेगा GSAT-7A, बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत भारतीय वायुसेना
    ISRO के 'गगनयान' मिशन को सरकार की मंजूरी, अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे तीन भारतीय भारत की खबरें
    दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा गगनयान, अंतरिक्ष यात्रियों में महिला भी होगी शामिल गगनयान मिशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025