Page Loader
व्हाट्सऐप पर खुद की फोटो का बनाएं स्टीकर, ये है डाउनलोड और इस्तेमाल करने का तरीका

व्हाट्सऐप पर खुद की फोटो का बनाएं स्टीकर, ये है डाउनलोड और इस्तेमाल करने का तरीका

Dec 24, 2018
04:11 pm

क्या है खबर?

फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में पिछले कुछ समय में कई फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें से एक फीचर है स्टीकर। इसके तहत यूजर चैटिंग के दौरान स्टीकर्स भेज और पा सकते हैं। इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि इसमें यूजर खुद स्टीकर्स बना सकते हैं। इसके अलावा यूजर थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से नए स्टीकर्स डाउनलोड भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस फीचर्स का इस्तेमाल कैसे करना है।

तरीका

ऐसे इस्तेमाल करें स्टीकर्स

व्हाट्सऐप ने सभी यूजर्स के लिए यह फीचर जारी कर दिया है। चैटिंग के दौरान इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए किसी भी चैट पर जाएं। फिर इमोजी के आइकन पर टैप करें। इसके बाद नीचे की तरफ इमोजी, GIF और स्टिकर का आइकन दिखेगा। इस आइकन पर टैप करते ही स्टिकर्स आ जाएंगे। इसमें नए स्टिकर जोड़ने के लिए दायें हाथ की तरफ + का निशान दिखेगा। इस पर टैप कर नए स्टिकर्स जोड़े जा सकते हैं।

सुविधा

थर्ड पार्टी ऐप्स से डाउनलोड कर सकते हैं स्टिकर्स

नए स्टिकर जोड़ने के लिए + पर टैप करना होगा। इस पर टैप करने के बाद एक विंडो आएगी जिसमें स्टिकर कलेक्शन आएगा। अगर यूजर्स इस कलेक्शन के अलावा और स्टिकर्स डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसमें सबसे नीचे 'गेट मोर स्टिकर्स' का विकल्प दिया होगा। इस पर टैप करने पर गूगल प्ले स्टोर पर खुलेगा। इसमें यूजर को कई थर्ड पार्टी ऐप्स दिखेंगी। यूजर यहां से अपनी पसंद की ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी

खुद से बनाए स्टिकर

इन ऐप्स में अलग-अलग कैटेगरी के स्टिकर्स मिलते हैं। वहीं कुछ ऐप्स यूजर को खुद के स्टिकर बनाने का भी ऑप्शन देती हैं। इसके तहत यूजर अपने फोन में मौजूद फोटो का स्टिकर बनाकर उसे सामने वाले यूजर्स के पास भेज सकते हैं।

सवाल

गूगल से स्टिकर भेजने का तरीका पूछ रहे लोग

कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप का यह फीचर हाल में कंपनी द्वारा लाए गए नए फीचर्स में से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फीचर है। गूगल के मुताबिक, 'हाउ टू सेंड स्टिकर्स ऑन व्हाट्सऐप' क्वेरी गूगल पर इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई 'हाउ टू' क्वेरी बन गया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस फीचर का इस्तेमाल किया होगा।