NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / काम को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल करें विंडोज 7 की ये कमाल की ट्रिक्स
    अगली खबर
    काम को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल करें विंडोज 7 की ये कमाल की ट्रिक्स

    काम को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल करें विंडोज 7 की ये कमाल की ट्रिक्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 06, 2020
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    आजकल ज्यादातर लोग अपने काम को आसान बनाने के लिए और कम समय में करने के लिए कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं।

    साथ ही अधिकांश लोग उसमें विंडोज 7 का उपयोग करते हैं क्योंकि उसे चलाना काफी आसान होता है।

    हालांकि, वे यह नहीं जानते कि विडोंज 7 की कुछ ट्रिक्स उनके काम को आसान बना सकती हैं।

    अगर आप भी अपने लैपटॉप और कंप्यूटर पर विंडोज 7 का उपयोग करते हैं तो यहां से जानें कई ट्रिक्स।

    #1

    कई टैब्स को एक साथ मिनिमाइज करें

    काम करते समय एक साथ कई टैब्स ओपन करनी पड़ती हैं।

    हालांकि, बाद में सिर्फ एक टैब को ही स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, लेकिन बाकी टैब्स को बंद नहीं करना चाहते तो ऐसे में आप एक साथ कई टैब्स को मिनिमाइज कर सकते हैं।

    इसके लिए जिस टैब को ओपन रखना चाहते हैं उस पर माउस रखकर उसे पूरी स्क्रीन पर मूव करें। ऐसा करने पर बाकी टैब्स अपने आप मिनिमाइज हो जाएंगी।

    #2

    रोजाना देखें नया वॉलपेपर

    कुछ लोगों को अपने डेस्कटॉप और लैपटॉप की स्क्रीन पर रोज-रोज नया वॉलपेपर देखना अच्छा लगता है।

    इसके लिए विंडो 7 आपको वॉलपेपर स्लाइड शो का ऑप्शन देती है।

    इस फीचर की मदद से आप अपने कंप्यूटर के किसी भी फोल्डर को डेस्‍कटॉप वॉलपेपर के साथ जोड़ सकते हैं और फोटो बदलने के लिए समय भी तय कर सकते हैं।

    उसके बाद तय समय पर एक-एक कर फोल्डर की फॉटोज वॉलपेपर पर लगती रहेंगी।

    #3

    स्टिकी नोट्स फीचर का करें इस्तेमाल

    विंडो 7 में एक कमाल का फीचर स्टिकी नोट्स दिया गया है। जल्दी में कुछ भी नोट करने के लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या ऑफिस ओपन करने की कोई जरूरत नहीं है।

    आप बस स्टिकी नोट्स ओपन करें और उसमें कुछ भी लिख दें।

    इसकी खासियत यह है कि इसे न तो सेव करने की और न ही फाइल को कोई नाम देने की जरूरत होती है। यह खुद ही सेव हो जाता है।

    #4

    माई कंप्यूटर ओपन करने के लिए करें इन बटन का उपयोग

    विंडोज में माई कंप्यूटर सेक्शन होता है, जिसमें आपकी कई चीजें सेव होती हैं।

    लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन से उसका आयकन गायब हो जाने पर या फिर माउस खराब हो जाने पर भी आप आसानी से इसे ओपन कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टार्ट में जाने की जरूरत नहीं है।

    इसके लिए आपको सिर्फ कीबोर्ड में दी गई विंडो बटन के साथ E बटन को दबाना होगा। माई कंप्यूटर अपने आप ओपन हो जाएगा।

    #5

    एक साथ कई फाइल्स के नाम बदलें

    काम करते समय आपको कई फाइल्स सेव करनी पड़ती हैं। उसमें से कई के नाम भी एक ही रखने होते हैं।

    ऐसे में आप कई फाइल्स को एक साथ सिलेक्ट करें और उसके बाद F2 बटन दबा दें।

    अब आप एक फाइल का जो नाम रखेंगे, वहीं सिलेक्ट की हुईं बाकी फाइल्स का हो जाएगा।

    साथ ही मन बदलने पर कंट्रोल Z कर वापस उन फाइल्स का नाम वही कर सकते हैं।

    ये ट्रिक्स आपके काफी काम आ सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB को लग सकते हैं 2 बड़े झटके, इन स्टार खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्या है तमिलनाडु का पोलाची यौन शोषण मामला, जिसमें सभी 9 दोषियों को मिला आजीवन कारावास? तमिलनाडु
    'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? आमिर खान ने वीडियो साझा कर बताया  आमिर खान
    SBI की ऐतिहासिक उपलब्धि, दुनिया की 100 सबसे ज्यादा कमाई वाली कंपनियों की सूची में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025