
फ्लिपकार्ट पर कैसे शेड्यूल करें डिलीवरी? यहां जानिए आसान तरीका
क्या है खबर?
ई-कॉमर्स प्लेटफाॅर्म फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर की डिलीवरी को अपने उपयुक्त समय के साथ शेड्यूल करने से आप काफी परेशानी से बच सकते हैं।
इस सुविधा के जरिए आप अपनी उपलब्धता के हिसाब से डिलीवरी का समय चुन सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप अपना पैकेज प्राप्त करने के लिए मौजूद हैं। इस तरह आप डिलीवरी छूटने से बच सकते हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे फ्लिपकार्ट पर डिलीवरी कैसे शेड्यूल कर सकते हैं।
शुरुआत
ऐसे करें शेड्यूलिंग की शुरुआत
अपनी डिलीवरी को शेड्यूल करने के लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट ऐप खोलें और अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
इसे खोलने के बाद 'ऑर्डर' सेक्शन पर जाएं, जहां आपको अपनी सभी हाल ही की खरीदारी की सूची मिलेगी।
इनमें से वह ऑर्डर चुनें, जिसके लिए आप डिलीवरी शेड्यूल करना चाहते हैं। फिर ऑर्डर विवरण में 'शेड्यूल डिलीवरी' का विकल्प देखें।
शेड्यूलिंग विकल्प तक पहुंचने के बाद आपको डिलीवरी के लिए उपलब्ध विभिन्न टाइक स्लॉट दिखाए जाएंगे।
टाइम स्लॉट
उपलब्धता के आधार पर चुनें टाइम स्लॉट
टाइम स्लॉट सुबह से शाम के बीच होते हैं, जिससे आपको अपनी उपलब्धता के अनुसार विकल्प मिलता है।
अगर, आप घर या कार्यस्थल पर पैकेज प्राप्त करना पसंद करते हैं तो ऐसा समय स्लॉट चुनें जो आपके लिए उपयुक्त हो।
इसके बाद आगे बढ़ें और ऐप इंटरफेस के भीतर इसकी पुष्टि करें। इससे पहले आप उत्पाद और चयनित समय दोनों को चेक कर लें।
अगर, कोई समस्या आ जाए तो डिलीवरी से पहले भी समय बदल सकते हैं।