Loading...
व्हाट्सऐप चैट का हिस्ट्री कैसे करें रिस्टोर? यहां जानिए आसान तरीका
एंड्रॉयड और आईफोन के लिए व्हाट्सऐप अलग-अलग बैकअप विकल्प देता है

व्हाट्सऐप चैट का हिस्ट्री कैसे करें रिस्टोर? यहां जानिए आसान तरीका

Aug 24, 2026
09:51 am

क्या है खबर?

नया फोन लेने या व्हाट्सऐप को दोबारा इंस्टॉल करने के बाद पुरानी चैट नजर न आए तो चिंता होना स्वाभाविक है। कई लोगों के लिए इन बातचीत में जरूरी फोटो, दस्तावेज और निजी जानकारी भी मौजूद होती है। हालांकि, अगर पहले से चैट का बैकअप बनाया गया है, तो उसे नए फोन में वापस लाया जा सकता है। एंड्रॉयड और आईफोन के लिए व्हाट्सऐप अलग-अलग बैकअप विकल्प देता है। इसलिए रिस्टोर से पहले पुराने बैकअप की जानकारी जांचना जरूरी है।

#1

एंड्रॉयड में ऐसे वापस पाएं चैट

एंड्रॉयड में गूगल वन ऐप खोलकर अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करें।

इसके बाद स्टोरेज और अन्य विकल्प में जाकर व्हाट्सऐप का बैकअप मौजूद है या नहीं, जांचें। बैकअप मिलने के बाद व्हाट्सऐप को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करें। सेटअप के दौरान जब रिस्टोर का विकल्प आए, तो उस पर टैप करें।

इसके बाद बैकअप से आपकी पुरानी चैट वापस आ जाएगी। अगर गूगल बैकअप नहीं है, तो पुराने फोन से चैट ट्रांसफर कर सकते हैं।

#2

आईफोन में आईक्लाउड से चैट करें रिस्टोर

आईफोन में चैट वापस पाने के लिए सेटिंग्स खोलें और चैट्स, फिर चैट बैकअप में जाएं।

यहां पिछले आईक्लाउड बैकअप का समय और उसका आकार दिखाई देगा। बैकअप उपलब्ध होने पर व्हाट्सऐप को हटाकर दोबारा इंस्टॉल करें। इसके बाद अपना फोन नंबर और ऐपल ID सत्यापित करें।

सेटअप के दौरान चैट हिस्ट्री रिस्टोर का विकल्प चुनें। जरूरत पड़ने पर पहचान की अतिरिक्त पुष्टि भी करनी पड़ सकती है। रिस्टोर शुरू करने से पहले सही ऐपल ID इस्तेमाल करना जरूरी है।

ADVERTISEMENT

#3

रिस्टोर से पहले इन बातों का रखें ध्यान

चैट रिस्टोर करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बैकअप सही अकाउंट में मौजूद है और उसका समय हाल का है।

एंड्रॉयड में गूगल अकाउंट और आईफोन में आईक्लाउड खाते का इस्तेमाल होना चाहिए। व्हाट्सऐप दोबारा इंस्टॉल करने के बाद रिस्टोर का विकल्प छोड़ने पर पुरानी चैट वापस पाने में दिक्कत हो सकती है।

इसलिए बिना जांचे सेटअप पूरा न करें। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप होने पर पहचान सत्यापन भी मांगा जा सकता है।

ADVERTISEMENT