NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / एलेक्सा आपकी आवाज नहीं पहचानता तो सेटिंग में जाकर करें ये बदलाव
    अगली खबर
    एलेक्सा आपकी आवाज नहीं पहचानता तो सेटिंग में जाकर करें ये बदलाव

    एलेक्सा आपकी आवाज नहीं पहचानता तो सेटिंग में जाकर करें ये बदलाव

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 09, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    अमेजन एलेक्सा दुनिया में सबसे लोकप्रिय वर्चुअल असिस्टेंट में से एक है।

    यूजर्स इसका उपयोग अपने घरों में लगे स्मार्ट उपकरणों को कंट्रोल करने के साथ-साथ अन्य कई चीजें के लिए भी कर सकते हैं।

    अगर घर में कई लोग और एलेक्सा उनकी आवाज नहीं पहचानता है तो आप इसके लिए सेटिंग कर सकते हैं।

    साथ ही आप इसमें अलार्म के लिए अन्य वेक अप वर्ड भी ऐड कर सकते हैं। हालांकि, इनके तरीके अलग-अलग हैं।

    तरीका

    आवाज की पहचान कराने के लिए करें ये सेटिंग

    यूजर्स को सबसे पहले एलेक्सा ऐप को ओपन करना होगा। उसके बाद ऐप में राइट साइड में सबसे ऊपर दिए जा रहे मेन्यू बटन पर टैप करें।

    अब सेटिंग के लिए दिए जा रहे ऑप्शन को सिलेक्ट करें। फिर पहले ऑप्शन प्रोफाइल पर टैप करें।

    इसके बाद वॉयस पर टैप करें। अब दिए जा रहे निर्देशों को फॉलो करते रहें।

    इस प्रकार एलेक्सा आसानी से आपकी आवाज पहचान लेगा और अपके द्वारा दी जाने वाली कमांड मानेगा।

    वेक अप वर्ड

    ऐड कर सकते हैं अन्य वेक अप वर्ड

    अगर आपके पास अमेजन इको स्मार्ट स्पीकर है तो आपको घड़ी या मोबाइल फोन में अलार्म लगाने की जरूरत नहीं है।

    इसके लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं और अपने पसंद का गाना सुनकर अपने दिन की शुरूआत कर सकते हैं।

    इसमें अलार्म के लिए वेक अप वर्ड लगा होता है।

    इस फीचर के बारे में तो शायद आपको पता हो, लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि इसमें आप अऩ्य वेक अप वर्ड ऐड कर सकते हैं।

    एलेक्सा ऐप

    एलेक्सा ऐप का करें इस्तेमाल

    अन्य वेक अप वर्ड ऐड करने के लिए भी आपको एलेक्सा ऐप को ओपन करें।

    इसके बाद ऐप में राइट साइड में सबसे नीचे दिए जा रहे मेन्यू ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

    अब सेटिंग पर टैप करें और फिर डिवाइस सेटिंग में जाएं।

    आपके सामने कई सारे ऑप्शन खुलकर आ जाएंगे। आपको स्क्रॉल डाउन कर नीचें आएं और वेक अप वर्ड के ऑप्शन पर टैप करें।

    इसके बाद एलेक्सा, अमेजन, इको या कंप्यूटर में कोई भी वर्ड सिलेक्ट कर लें।

    जानकारी

    अपनाएं यह दूसरा तरीका

    इसके साथ-साथ आप वॉयस कमांड देकर भी वेक अप वर्ड बदल सकते हैं। आपको सिर्फ कहना होगा 'एलेक्सा चेंज द वेक अप वर्ड'। इसके बाद उसके द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और वेक अप वर्ड बदल लें। इससे आपका अनुभव बेहतर होगा।

    अन्य फीचर्स

    इन अन्य फीचर्स का भी करें उपयोग

    ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा आप एलेक्सा के और भी कई फीचर्स का उपयोग कर अपने अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।

    गाने सुनने के अलावा आप इसका उपयोग कर रेसिपी और समाचार आदि भी सुन सकते हैं।

    इसके लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। केवल आपको उसे कमांड देना होगा।

    जिस तरह गाना प्ले करने के लिए कमांड देते हैं। वैसे ही रेसिपी आदि के लिए कमांड दे सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    तुर्की के साथ खत्म होगा कुर्द PKK उग्रवादियों का बरसों पुराना संघर्ष, ढांचा भंग होगा तुर्की
    विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कौन होगा नंबर-4 पर बल्लेबाजी का दावेदार? विराट कोहली
    पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने कहा- युद्ध कोई बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म नहीं भारतीय सेना
    लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में हुई 'RRR' की स्क्रीनिंग, राम चरण-जूनियर एनटीआर भी हुए शामिल   राम चरण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025