ऐसे बनाएं अपना फेसबुक अवतार, कमेंट और मैसेज में भेजें स्टिकर्स
क्या है खबर?
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भारत के यूजर्स के लिए एक नया फीचर फेसबुक अवतार लेकर आई है।
इसकी मदद से अब भारत में यूजर्स भी अपना एनिमेटेड कैरेक्टर डिजाइन कर सकते हैं। इससे आप अपने चेहरे वाले स्टिकर्स को कमेंट और मैसेज में भी भेज सकते हैं।
फेसबुक ने इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए खास तौर पर कस्माइज किया है और इसे उपयोग करना बहुत आसान है।
इसके लिए आपको बस नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
फेसबुक अवतार
कैसे बनाएं अपना फेसबुक अवतार?
इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी फेसबुक ऐप अपडेट हो। अगर ऐसा नहीं है तो प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर उसे अपडेट कर लें।
इसके बाद फेसबुक ऐप ओपन करें और फिर राइट साइड में ऊपर दी गईं तीन लाइन्स पर टेप करें। यहां आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। नीचे स्क्रॉल कर सी मोर पर टैप करें।
इसके बाद अवतार के लिए दिए गए ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप्स
सबसे पहले चुननी होगी स्किन टोन
आपको अपने चेहरे जैसा स्टिकर बनाने के लिए बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे।
आपको सबसे पहले अपनी स्किन टोन को चुनना होगा। उसके बाद आप अपने जैसे बाल आदि का चयन भी कर सकत हैं।
इतना ही नहीं आपको उसमें कपड़ों के लिए भी कई ऑप्शन दिए गए हैं। अपने चेहरे की तरह ही एक स्टिकर बनाने के लिए आप कई सारे फीचर्स कस्टमाइज कर सकते हैं।
सब कुछ हो जाने के बाद ऊपर दिए गए डन पर टैप करें।
मैसेज और कमेंट
मैसेज और कमेंट में ऐसे भेजें
अब आपके सामने आपका फेसबुक अवतार आ जाएगा और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के ऑप्शन आएंगे। आप चाहें तो इस फेसबुक फीड पर शेयर कर सकते हैं या स्किप कर सकते हैं।
अगर आप इसे कमेंट या मैसेज में भेजना चाहते हैं तो उसके लिए स्माइली वाले सेक्शन में जाएं। वहां स्टिकर्स पर टैप करें।
अब आपको वहां फेसबुक अवतार वाले स्टिकर का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमें आपके अवतार के कई सारे स्टिकर्स होंगे।
बदलाव
बनाने के बाद ऐसे करें स्टिकर में बदलाव
एक बार फेसबुक अवतार वाला स्टिकर बनाने के बाद आप उसमें बदलाव भी कर सकते हैं।
इसके लिए भी आपको फेसबुक ऐप ओपन करनी होगी। उसमें ऊपर दी गई तीन लाइन पर टैप करें और सी मोर में जाकर अवतार पर टैप करें।
इसके बाद फेसबुक अवतार सामने आ जाएगा। उसमें दिए जा रहे एडिट ऑप्शन पर टैप करें। अब जो भी बदलाव करना है आप कर सकते हैं।
इस फीचर को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।