Page Loader
लैपटॉप पर करना चाहते हैं व्हाट्सऐप वीडियो कॉल, ये है आसान तरीका
लैपटॉप पर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल करने का आसान तरीका।

लैपटॉप पर करना चाहते हैं व्हाट्सऐप वीडियो कॉल, ये है आसान तरीका

Dec 15, 2022
08:36 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप अपने मोबाइल ऐप और वेब यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा देता है। व्हाट्सऐप कॉल लिंक फीचर यूजर को 32 लोगों के साथ ग्रुप वॉयस कॉल और आठ लोगों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल करने में सक्षम बनाता है। बता दें, व्हाट्सऐप ने पिछले साल डेस्कटॉप के लिए कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था। यूजर्स वेब के लिए व्हाट्सऐप ऐप पर कॉल कर सकते हैं। यह ऐप माइक्रोसॉफ्ट स्टोर या मैक ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

जानकारी

व्हाट्सऐप वेब पर वीडियो या वॉयस कॉलिंग कैसे करें?

आप जिसके साथ कॉल करना चाहते हैं उनका चैट खोलें और वीडियो कॉल या वॉइस आइकन पर क्लिक करें। वॉइस कॉल के दौरान आप अपने कॉन्टैक्ट को वीडियो कॉल पर स्विच करने का अनुरोध भी कर सकते हैं। कॉल के दौरान आप माइक्रोफोन आइकन पर क्लिक कर माइक्रोफोन को म्यूट या अनम्यूट कर सकते हैं और कैमरा आइकन पर क्लिक कर अपना कैमरा बंद या चालू कर सकते हैं। बता दें, व्हाट्सएप वेब पर अभी ग्रुप कॉल नहीं होती।