Page Loader
व्हाट्सऐप पर आसानी से बना सकते हैं कॉल लिंक, जानिए क्या है प्रक्रिया
व्हाट्सऐप पर आसानी से बना सकते हैं कॉल लिंक

व्हाट्सऐप पर आसानी से बना सकते हैं कॉल लिंक, जानिए क्या है प्रक्रिया

Jan 04, 2025
06:58 am

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में यूजर्स को वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए 'कॉल लिंक' बनाने की सुविधा मिलती है। इस फीचर कि मदद से किसी के साथ बातचीत करना काफी आसान होता है। यह लिंक यूनिक और सुरक्षित होते हैं और व्यक्तिगत कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती हैं। इस लिंक को व्हाट्सऐप पर शेयर करने के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर भी कॉपी और शेयर किया जा सकता है।

तरीका

कॉल लिंक बनाने की प्रक्रिया 

व्हाट्सऐप पर कॉल लिंक बनाने के लिए सबसे पहले 'कॉल' टैब में जाकर '+' आइकन पर टैप करें और 'न्यू कॉल लिंक' चुनें। इसके बाद, वीडियो या वॉयस कॉल का टाइप तय करें और लिंक को कॉपी करके 'सेंड लिंक वाया व्हाट्सऐप' या 'सेंड लिंक' विकल्प पर टैप करके शेयर करें। इसके साथ ही आप लिंक पर लंबे समय तक दबाकर भी इन्हें शेयर किसी के साथ कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान और सुविधाजनक है।

जरुरी बात

गोपनीयता और सुरक्षा निर्देश

ध्यान रखें, कॉल लिंक को केवल विश्वसनीय लोगों के साथ शेयर करें, क्योंकि इससे कोई भी कॉल में शामिल हो सकता है। ब्लॉक किए गए यूजर्स लिंक का उपयोग नहीं कर सकते। अगर लिंक 30 दिनों तक निष्क्रिय रहता है, तो यह अपने आप ही समाप्त हो जाएगा। अतिरिक्त, व्हाट्सऐप गोपनीयता और सुरक्षा कारणों से कुछ लिंक रद्द कर सकती है। यह सुविधा यूजर्स के लिए कॉलिंग अनुभव को अधिक सुरक्षित और सहज बनाती है।