
फेसबुक व्यूपॉइंट्स दे रहा कमाई का मौका, जानिए कैसे होगी
क्या है खबर?
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म मनोरंजन के साथ कमाई करने का भी मौका प्रदान करते हैं। इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर शार्ट वीडियो पैसा कमाने का जरिया है। फेसबुक आपको कुछ सवालों का जवाब देने के बदले भी कमाई करने का मौका देती है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। मेटा सर्वे और रिसर्च प्रोग्राम के तहत फेसबुक व्यूपॉइंट्स ऐप पेश करती है। आइये जानते हैं इसमें हिस्सा लेकर आप कैसे पैसे कमा सकते हैं।
उद्देश्य
क्यों पेश की गई ऐप?
फेसबुक व्यूपॉइंट्स एक रिवॉर्ड आधारित रिसर्च ऐप है। इसका उद्देश्य यूजर्स से उनके अनुभव, राय और इस्तेमाल के तरीकों के बारे में जानकारी लेकर अपने उत्पादों को और बेहतर बनाना है। सर्वे और शोध में हिस्सा लेने के बदले में मेटा यूजर्स को पॉइंट्स देता है, जिन्हें बाद में पैसे में बदला जा सकता है और बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है। आप घर बैठे बिना किसी मेहनत के हर महीने 500-1,500 रुपये से अधिक तक कमा सकते हैं।
तरीका
ऐसे इस्तेमाल करें यह ऐप
इसके लिए सबसे पहले आपको व्यूपॉइंट्स ऐप स्मार्टफोन में इंस्टॉल करनी है। फिर फेसबुक अकाउंट से लॉग-इन करें। इसके बाद ऐप में उम्र, लिंग, भाषा और रुचि जैसी जानकारी दर्ज करनी है। इसी के आधार पर आपको सर्वे और टास्क दिए जाते हैं। मेटा आपको सर्वे, टास्क या स्टडीज का नोटिफिकेशन भेजता है। टास्क पूरा करने के बदले आपको पॉइंट्स मिलते हैं। ढेरों पॉइंट्स इकट्ठा होने बाद आप इन्हें पेपाल की मदद से नकद में बदल सकते हैं।