Page Loader
इंस्टाग्राम स्टोरी कैसे करें डाउनलोड? जानिए तरीका
इंस्टाग्राम लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

इंस्टाग्राम स्टोरी कैसे करें डाउनलोड? जानिए तरीका

May 15, 2025
07:37 am

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां लोग रोजाना फोटो और वीडियो स्टोरी शेयर करते हैं। कई बार हमें किसी यूज़र की स्टोरी बहुत पसंद आ जाती है और हम उसे सेव करना चाहते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम खुद ऐसी कोई सुविधा नहीं देता जिससे हम स्टोरी डाउनलोड कर सकें। ऐसे में कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप स्टोरी को अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो तरीके जो आपकी मदद कर सकते हैं।

 टूल्स 

थर्ड-पार्टी ऐप और ऑनलाइन टूल्स की मदद लें 

सबसे आसान तरीका थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल है। ये ऐप्स आपको इंस्टाग्राम स्टोरी को सीधे अपने मोबाइल में डाउनलोड करने देते हैं। इन ऐप्स में आपको इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉगइन करना होता है, फिर आप स्टोरी पर क्लिक करके उसे सेव कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन वेबसाइट भी हैं, जिनमें सिर्फ यूजरनेम डालना होता है और फिर डाउनलोड लिंक मिल जाता है। ये टूल्स उन लोगों के लिए अच्छे हैं जो ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहते।

अन्य

स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी है एक आसान विकल्प 

अगर आप ऐप या वेबसाइट इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग एक और आसान तरीका है। आजकल लगभग हर एंड्रॉयड फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर पहले से होता है। जब आप इंस्टाग्राम पर स्टोरी देखते हैं, उसी समय रिकॉर्डिंग चालू कर दें। इससे वह स्टोरी आपकी गैलरी में वीडियो के रूप में सेव हो जाएगी। ये तरीका तब काम आता है जब स्टोरी बहुत जल्दी गायब होने वाली हो या दूसरे तरीके न चलें।