NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल मैप्स से अपनी लोकेशन हिस्ट्री को पूरी तरह से कैसे करें डिलीट? 
    अगली खबर
    गूगल मैप्स से अपनी लोकेशन हिस्ट्री को पूरी तरह से कैसे करें डिलीट? 
    गूगल मैप्स से अपनी लोकेशन हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं

    गूगल मैप्स से अपनी लोकेशन हिस्ट्री को पूरी तरह से कैसे करें डिलीट? 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jun 11, 2025
    09:25 am

    क्या है खबर?

    गूगल मैप्स का इस्तेमाल हम रोजाना लोकेशन ढूंढने, रास्ता देखने और ट्रैफिक जानने के लिए करते हैं।

    अगर आपके स्मार्टफोन में लोकेशन हिस्ट्री ऑन है, तो आपकी हर जगह की जानकारी गूगल के सर्वर पर सेव होती रहती है। कई बार यही जानकारी साइबर अपराधियों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

    इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री को हटाया या कंट्रोल किया जाए। इससे आपकी निजता और सुरक्षा बेहतर बनी रहेगी।

    तरीका

    ऐसे करें लोकेशन हिस्ट्री को बंद या चालू

    लोकेशन हिस्ट्री को कंट्रोल करने के लिए पहले अपने गूगल अकाउंट में लॉग इन करें।

    इसके बाद 'लोकेशन हिस्ट्री' सेक्शन पर जाएं। वहां आपको आपके सभी डिवाइस की सूची दिखाई देगी। आप 'लोकेशन हिस्ट्री' के टॉगल बटन से इसे चालू या बंद कर सकते हैं।

    अगर आप सिर्फ किसी एक डिवाइस पर इसे बंद करना चाहते हैं, तो 'ओनली अ सर्टन डिवाइस' विकल्प पर क्लिक करें और उस डिवाइस को चुन लें। यह प्रक्रिया बहुत आसान और उपयोगी है।

    तरीका

    कैसे हटाएं पुरानी लोकेशन हिस्ट्री?

    गूगल मैप्स में सेव पुरानी लोकेशन हटाने के लिए आपको 'टाइमलाइन' फीचर का इस्तेमाल करना होगा। इसमें आपकी सारी ट्रैवेल हिस्ट्री दिखाई देगी।

    आप चाहें तो किसी एक दिन, हफ्ते या पूरे महीने की जानकारी चुनकर डिलीट कर सकते हैं। डिलीट करते समय आप यह भी चुन सकते हैं कि 3 महीने, 18 महीने या 36 महीने पुरानी जानकारी अपने आप हटती रहे।

    यह तरीका ऑटोमैटिक रूप से आपकी जानकारी की सफाई करता है।

    असर

    हिस्ट्री हटाने के बाद क्या होगा असर?

    अगर आप गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री डिलीट कर देते हैं, तो इसके बाद आपको पहले की तरह पर्सनलाइज सुझाव नहीं मिलेंगे।

    उदाहरण के लिए, मैप्स आपके ट्रैवल पैटर्न या पसंदीदा जगहें नहीं पहचान पाएगा। हालांकि, आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी के लिहाज से यह जरूरी हो सकता है।

    अगर आप लोकेशन हिस्ट्री को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से अपनी सेटिंग्स जांचते रहें और उन्हें समय-समय पर अपडेट करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल मैप

    ताज़ा खबरें

    गूगल मैप्स से अपनी लोकेशन हिस्ट्री को पूरी तरह से कैसे करें डिलीट?  गूगल मैप
    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसक प्रदर्शन के बीच रात से सुबह तक कर्फ्यू अमेरिका
    राजस्थान-दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लू का कहर जारी, जानिए कब मिलेगी राहत  गर्मी की लहर
    शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन का लॉन्च फिर टला, इस बार यह समस्या बनी वजह शुभांशु शुक्ला

    गूगल मैप

    क्या है IMEI नंबर? जिसके जरिए ढूंढा जाता है खोया फोन मोबाइल ऐप्स
    गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर अब भारत में, इन 10 शहरों में दिखेगा हर गली का नजारा गूगल अर्थ
    गूगल मैप्स का नया फीचर, कहीं पहुंचने या वहां से जाने पर परिवार को मिलेंगे अलर्ट्स गूगल अर्थ
    गूगल मैप के इस फीचर का करें इस्तेमाल, नहीं होगा चालान गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025