Page Loader
अपना व्हाट्सऐप चैनल करना चाहते हैं डिलीट? जानिए क्या है आसान तरीका 
व्हाट्सऐप ने हाल ही में भारत में चैनल फीचर को पेश किया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

अपना व्हाट्सऐप चैनल करना चाहते हैं डिलीट? जानिए क्या है आसान तरीका 

Sep 22, 2023
08:12 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने हाल ही में भारत समेत दुनिया के कई अन्य देशों में चैनल फीचर को पेश किया है। कंपनी के अनुसार, व्हाट्सऐप चैनल यूजर्स को व्यक्तियों और संगठनों से महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त करने के लिए एक सीधा, भरोसेमंद और निजी तरीका प्रदान करता है। चैनल एक-तरफा प्रसारण फीचर है, जो यूजर टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजने में सक्षम बनाता है। यूजर्स अपने द्वारा बनाये गये किसी चैनल को आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं।

प्रक्रिया

अपने किसी व्हाट्सऐप चैनल को कैसे डिलीट करें? 

व्हाट्सऐप खोलें और मोबाइल पर 'अपडेट' टैब या वेब पर चैनल पेज पर जाएं, अपना चैनल ढूंढें और उसे खोलने के लिए उस पर टैप या क्लिक करें। अब चैनल के नाम पर टैप या क्लिक करें और फिर 'डिलीट चैनल' और 'चैनल' पर क्लिक करें। अंत में पुष्टि करने के लिए अपना फोन नंबर दर्ज करें और 'डिलीट' पर टैप या क्लिक करें। चैनल डिलीट होने के बाद आपको अपडेट टैब में 'यू डिलीटेड योर चैनल' मैसेज दिखाई देगा।

सावधानी

चैनल का उपयोग करते समय रहें सावधान

व्हाट्सऐप चैनल्स लोगों से जुड़े रहने का एक नया तरीका प्रदान करते हैं। इन चैनल्स का उपयोग गलत सूचना फैलाने या ठगी के लिए किया जा सकता है। केवल विश्वसनीय स्रोतों के चैनल्स को फॉलो करना और किसी भी संदिग्ध संदेश या अनुरोध से सावधान रहना महत्वपूर्ण है। चैनल्स में यूजर्स की गोपनीयता को और अधिक सुरक्षित रखने के लिए एडमिन के पास स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड को ब्लॉक करने का विकल्प भी होता है।