Page Loader
स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए व्हाट्सऐप स्टिकर कैसे बनाएं?
व्हाट्सऐप स्टिकर आसानी से बना सकते हैं

स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए व्हाट्सऐप स्टिकर कैसे बनाएं?

Aug 14, 2024
03:53 pm

क्या है खबर?

भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मानने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोई भी व्यक्ति व्हाट्सऐप पर स्टिकर का उपयोग करके अपने दोस्तों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकता है। अगर आप भी अपने दोस्तों को व्हाट्सऐप पर शुभकामनाएं भेजने के लिए कुछ अच्छे स्टिकर पैक की तलाश कर रहे हैं, तो आप गूगल प्ले स्टोर से 'Sticker.ly' ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके भी स्टिकर बना सकते हैं।

प्रक्रिया

कैसे बनाएं स्टिकर?

गूगल प्ले स्टोर से 'Sticker.ly' ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद ऐप खोलें। यहां आपको स्क्रीन के ऊपर पर स्वतंत्रता दिवस स्टिकर पैक मिलेंगे। एक बार जब आप स्टिकर पैक तय कर लेते हैं, तो 'ऐड टू व्हाट्सऐप' पर टैप करके इसे व्हाट्सऐप में जोड़ सकते हैं। स्टिकर पैक जोड़ने करने के बाद उस चैट में जाएं, जिसमें आप स्टिकर भेजना चाहते हैं और 'इमोजी आइकन' पर क्लिक करें। अब 'स्टिकर टैब' में जाकर अपने पसंदीदा स्टिकर को चुनें।

प्रक्रिया

व्हाट्सऐप पर AI स्टिकर कैसे बनाएं? 

व्हाट्सऐप पर AI स्टिकर बनाने के लिए उस चैट को खोलें, जिसमें आप AI स्टिकर भेजना चाहते हैं। अब 'इमोजी आइकन' पर क्लिक करके स्टिकर टैब पर जाएं और 'क्रिएट' बटन पर क्लिक करें। आप जैसा स्टिकर बनाना चाहते हैं उस हिसाब से प्रॉम्प्ट दर्ज करें और 'जनरेट' पर क्लिक करें। एक बार स्टिकर बनने के बाद आप उसे सेव करके किसी अन्य चैट में भी शेयर कर सकते हैं।