कंप्यूटर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं आएगी कोई दिक्कत
क्या है खबर?
वैसे तो आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस के काम आदि के लिए लैपटॉप खरीदते हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं जो लैपटॉप की जगह डेस्कटॉप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं।
डेस्कटॉप भी उतने ही उपयोगी होते हैं, जितने की लैपटॉप। हालांकि, उन्हें उपयोगी बनाने के लिए जरूरी है कि लोग जिस प्रकार लैपटॉप खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखते हैं। उसी प्रकार उन्हें कंप्यूटर खरीदते समय भी कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
#1
उपयोग और प्रोसेसर पर दें ध्यान
कंप्यूटर खरीदने से पहले आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आपको किस काम के लिए चाहिए।
उसके बाद सबसे पहले कंप्यूटर के प्रोसेसर के बारे में पता करें। एक कंप्यूटर का अच्छी तरह से काम करना इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसका प्रोसेसर कितना अच्छा है।
विंडोस कंप्यूटर की बात करें तो आजकल i3 से लेकर i5, i7 आदि प्रोसेसर आते हैं। इनमें भी अलग-अलग जनरेशन आती हैं जिनपर आपको ध्यान देना चाहिए।
#2
RAM होनी चाहिए ज्यादा
अक्सर आपने देखा होगा कि कुल लोगों का कंप्यूटर काफी स्लो चलता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका कंप्यूटर स्लो काम नहीं करे। बस एक क्लिक करते ही कोई भी फाइल ओपन हो जाए तो उसे खरीदने से पहले रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM) पर जरूर ध्यान दें।
कंप्यूटर की स्पीड उसकी RAM पर निर्भर करती है। इसलिए अगर आपको कंप्यूटर चाहिए तो ज्यादा RAM (4GB, 6GB, 8GB) वाला ही खरीदें।
#3
हार्ड डिस्क और ग्राफिक्स कार्ड पर जरूर दें ध्यान
कंप्यूटर के सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) में हार्ड डिस्क और ग्राफिक्स कार्ड जैसी कई सारी चीजें लगी होती हैं।
हार्ड डिस्क कंप्यूटर के लिए मेमोरी का काम करती है। इसलिए अगर आप अपने बिजनेस या ऐसी किसी काम के लिए कंप्यूटर चाहिए, जिसमें ज्यादा मेमोरी की जरूरत हो तो ज्यादा हार्ड डिस्क वाला कंप्यूटर लें।
वहीं, अगर आपको कंप्यूटर में गेम खेलनी हैं तो ग्राफिक्स कार्ड का होना बहुत जरुरी है। इससे आप अच्छे से कोई भी गेम खेल पाएंगे।
#4
मॉनिटर की स्क्रीन का अच्छा होना भी है जरूरी
कंंप्यूटर खरीदते समय लोग एक जरूरी चीज पर ध्यान देना भूल जाते हैं। वे बाकी सारी चीजों के चक्कर में कंप्यूटर की मॉनिटर स्क्रीन पर ध्यान नहीं देते हैं।
मॉनिटर की स्क्रीन के अच्छे होने से कंप्यूटर पर काम करने का मजा दोगुना हो जाता है।
आपको बड़ी स्क्रीन का मॉनिटर लेना चाहिए और उसकी डिस्प्ले ऐसी होनी चाहिए, जो आपकी आंखो को ज्यादा नुकसान न दे।
इस सब बातों का ध्यान रखकर आप एक अच्छा कंप्यूटर खरीद सकते हैं।