NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अमेजन एलेक्सा से ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर, मिल रहा कैशबैक ऑफर
    अगली खबर
    अमेजन एलेक्सा से ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर, मिल रहा कैशबैक ऑफर

    अमेजन एलेक्सा से ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर, मिल रहा कैशबैक ऑफर

    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 06, 2020
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    अमेजन ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ हाथ मिलाया है।

    इससे अब अमेजन एलेक्सा के यूजर्स को HP का गैस सिलेंडर बुक करने में कोई परेशानी नहीं होगी। वे आसानी से एक कमांड देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

    इससे पहले अमेजन ने यह सुविधा अपनी वेबसाइट के लिए दी थी। लोग इसकी वेबसाइट से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

    हालांकि, अब लोग एलेक्सा पर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

    तरीका

    कैसे करें बुक?

    एलेक्सा में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर को सबसे पहले अमेजन पे टैब या और पे बिल्स में जाकर LPG कैटेगरी को सिलेक्ट करना होगा।

    यहां पर उन्हें मोबाइल नंबर को रजिस्टर करना होगा या फिर 17 डिजिट की LPG आईडी डालनी होगी।

    ऐसा करने के बाद उन्हें एलेक्सा को LG गैस सिलेंडर को बुक करने के लिए कमांड देनी होगी।

    डिवाइस एक्टिव होने पर यूजर को 'एलेक्सा, बुक माई LG गैस सिलेंडर' बोलना होगा।

    जानकारी

    मोबाइल नंबर पर आएगा SMS

    एलेक्सा पेमेंट की प्रक्रिया शुरू करने से पहले यूजर से कन्फर्मेशन मांगेगी। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा।

    बता दें कि यूजर डिस्ट्रीब्यूटर की लिस्ट और जानकारी प्राप्त करने के लिए Amazon.in पर जा सकते हैं।

    कंपनी के अनुसार पेमेंट करने के लिए यूजर को कुछ नहीं करना होगा और न ही स्टेप्स कोई फॉलो करने होंगे। बुकिंग की तरह वे पेमेंट भी 30 सेंकड के भीतर कमांड देकर कर सकते हैं।

    पेमेंट

    किसी भी तरीके से कर सकते हैं पेमेंट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलेक्सा से केवल वे यूजर्स ही HP गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जो HP गैस के सब्सक्राइबर हैं।

    कंपनी के अनुसार वे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI), क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग सहित किसी भी डिजिटल मोड का उपयोग कर पेमेंट कर सकते हैं।

    ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूजर्स को परेशान होने की जरूर नहीं है। अमेजन का कहना है कि पेमेंट की प्रक्रिया सुरक्षित होगी।

    कैशबैक ऑफर

    कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा

    यूजर्स अमेजन पे से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 50 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।

    अभी तक यूजर अमेजन एलेक्सा का उपयोग केवल गाने सुनने आदि में करते थे, लेकिन अब वे इससे सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

    साथ ही एलेक्सा यूजर्स को अन्य कई सुविधाएं भी देती है। इससे वे अलार्म सेट कर सकते हैं और रेसिपी और समाचार आदि भी सुन सकते हैं।

    इसके अलावा भी कई कामों के लिए इसका उपयोग होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025