फेसबुक अकाउंट में ईमेल एड्रेस कैसे जोड़ें या हटाएं? जानें आसान तरीका
क्या है खबर?
फेसबुक अकाउंट में ईमेल एड्रेस जोड़ना, हटाना या बदलना काफी आसान है। ईमेल एड्रेस अकाउंट की सुरक्षा और जरूरी हिस्सा होता है। जरूरत पड़ने पर आप नया ईमेल जोड़ सकते हैं या पुराना एड्रेस हटा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक की सेटिंग्स में अकाउंट्स सेंटर का इस्तेमाल करना होता है। नया ईमेल जोड़ते समय उस पर भेजा गया कन्फर्मेशन कोड डालना पड़ता है। वहीं ईमेल हटाते समय आपसे फेसबुक पासवर्ड दोबारा मांगा जा सकता है।
#1
नया ईमेल एड्रेस ऐसे जोड़ें
फेसबुक में नया ईमेल जोड़ने के लिए सबसे पहले ऊपर दाईं ओर अपनी 'प्रोफाइल तस्वीर' पर क्लिक करें।
इसके बाद 'सेटिंग्स और प्राइवेसी' में जाकर 'सेटिंग्स' खोलें। अब 'अकाउंट्स सेंटर' पर क्लिक करें और 'पर्सनल डिटेल्स' के बाद 'कॉन्टैक्ट इन्फो' चुनें। यहां 'नया कॉन्टैक्ट जोड़ें' पर क्लिक करके ईमेल एड्रेस जोड़ें चुनें।
अपना ईमेल और अकाउंट चुनकर 'नेक्स्ट' दबाएं। ईमेल पर मिले कन्फर्मेशन कोड को डालें, फिर 'नेक्स्ट' और उसके बाद 'क्लोज' पर क्लिक करें।
#2
पुराना ईमेल ऐसे हटाएं
अगर फेसबुक अकाउंट से पुराना ईमेल हटाना है, तो पहले ऊपर दाईं ओर 'प्रोफाइल तस्वीर' पर क्लिक करके 'सेटिंग्स और प्राइवेसी' से 'सेटिंग्स' में जाएं और 'अकाउंट्स सेंटर' खोलें।
इसके बाद 'पर्सनल डिटेल्स और कॉन्टैक्ट इन्फो' पर क्लिक करें। जिस ईमेल को हटाना है, उसे चुनें और 'डिलीट ईमेल' पर क्लिक करें। फिर डिलीट करके पुष्टि करें।
जरूरत पड़ने पर अपना फेसबुक पासवर्ड डालें और सबमिट के बाद क्लोज पर क्लिक करें।
#3
ईमेल एड्रेस बदलने का तरीका
अगर फेसबुक अकाउंट में ईमेल एड्रेस बदलना है, तो पहले पुराने ईमेल को हटाना होगा और उसके बाद नया ईमेल जोड़ना होगा।
इसके लिए इन्हीं तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। नया ईमेल जोड़ने के बाद उसके कन्फर्मेशन कोड से उसे सत्यापित करना जरूरी है। फेसबुक आपको यह तय करने का विकल्प भी देता है कि ईमेल कौन देख सकता है।
इसके साथ ही आप अपने अकाउंट का प्राइमरी ईमेल भी चुन सकते हैं।