NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में रहने पर नासा कितना वेतन देगी? जानिए उनकी कुल संपत्ति
    अगली खबर
    सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में रहने पर नासा कितना वेतन देगी? जानिए उनकी कुल संपत्ति
    सुनीता विलियम्स 19 मार्च को धरती पर लौट सकती हैं (तस्वीर: एक्स/@Rolf_Georg_E)

    सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में रहने पर नासा कितना वेतन देगी? जानिए उनकी कुल संपत्ति

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Mar 16, 2025
    04:52 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जल्द ही अंतरिक्ष से धरती पर लौटने वाली हैं।

    पिछले साल 8 दिवसीय मिशन पर निकली विलियम्स करीब 9 महीने से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे हुई हैं।

    इस दौरान उन्होंने किसी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा की गई 60.09 घंटे का स्पेसवॉक का रिकॉर्ड भी बनाया था।

    इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली विलियम्स को नासा कितना वेतन देता है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

    वेतन 

    विलियम्स में कितना मिलेगा वेतन?

    60 वर्षीय सुनीता विलियम्स नासा की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं, जो वेतनमान के मामले में GS-15 श्रेणी में आती हैं।

    इस हिसाब से उन्हें अन्य भत्तों के अलावा 1.52 लाख डॉलर से अधिक (लगभग 1.32 करोड़ रुपये) का अनुमानित वार्षिक वेतन मिलता है।

    ISS पर करीब 9 महीने बिताने के दौरान विलियम्स को 93,850 से 1.22 लाख डॉलर (लगभग 81 लाख से 1.05 करोड़ रुपये) के बीच आनुपातिक वेतन मिलेगा।

    भत्ते 

    अंतरिक्ष यात्रियों को मिलते हैं ये भत्ते

    वेतन के अलावा नासा के अंतरिक्ष यात्री कई तरह के लाभों के हकदार हैं। इनमें स्वास्थ्य बीमा, मनोवैज्ञानिक सहायता, उन्नत मिशन प्रशिक्षण और यात्रा भत्ते शामिल हैं।

    ये भत्ते अंतरिक्ष यात्रियों की मिशन के दौरान उनकी जरूरतों और चुनौतियों को पूरा करने के लिए दिए जाते हैं।

    इसके अलावा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी से आकस्मिक वेतन के रूप में उन्हें 1,148 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) का भुगतान किए जाने की उम्मीद है।

    कुल संपत्ति 

    कितनी है सुनीता विलियम्स की संपत्ति?

    सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहायो में हुआ था। उन्होंने नौसेना में अपनी सेवाएं दीं और बाद में नासा में अंतरिक्ष यात्री के रूप में शामिल हुईं।

    उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशनों में भाग लिया, जिनमें ISS के अभियानों में योगदान शामिल है।

    वे अपने पति संघीय मार्शल माइकल जे विलियम्स के साथ टेक्सास के ह्यूस्टन में रहती हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 लाख डॉलर (4,300 लाख रुपये) आंकी गई है।

    ओवरटाइम 

    क्या अंतरिक्ष यात्रियों को मिलता है ओवरटाइम?

    इतने लंबे समय तक ISS में काम करने पर क्या विलियम्स को ओवरटाइम भत्ता भी मिलेगा।

    इस पर नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कोई विशेष ओवरटाइम वेतन नहीं है क्योंकि, वे संघीय कर्मचारी हैं।

    अंतरिक्ष में उनके समय को पृथ्वी पर नियमित कार्य की तरह ही माना जाता है। इस दौरान उन्हें नियमित वेतन दिया जाता है।

    इसके अलावा नासा उनके भोजन और ISS पर रहने के खर्च को वहन करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनीता विलियम्स
    अंतरिक्ष यात्री
    नासा

    ताज़ा खबरें

    दिलजीत दोसांझ और जैक्सन वांग का गाना 'BUCK' जारी, दिखा गायक का धांसू अवतार  दिलजीत दोसांझ
    राहुल वैद्य पर भड़के विराट कोहली के भाई, लिखा- ये आदमी मशहूर होने के मिशन पर विराट कोहली
    बिल गेट्स ने 2045 तक अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा दान करने का किया ऐलान बिल गेट्स
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो चुका है युद्ध, कौन करेगा इसकी घोषणा? ऑपरेशन सिंदूर

    सुनीता विलियम्स

    नई तस्वीर ने बढ़ा दी अंतरिक्ष यात्री के स्वास्थ्य की चिंता  अंतरिक्ष
    सुनीता विलियम्स को अभी अंतरिक्ष में इतने दिन और गुजारने पड़ेंगे नासा
    सुनीता विलियम्स से पहले इन लोगों को अंतरिक्ष में स्वास्थ्य समस्याओं का करना पड़ा है सामना नासा
    सुनीता विलियम्स ने स्वास्थ्य समस्याओं के दावों का किया खंडन, कहा- पूरी तरह स्वस्थ हूं  नासा

    अंतरिक्ष यात्री

    नासा के आर्टिमिस 2 मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री कौन हैं? नासा
    चीन कल अंतरिक्ष में भेजेगा पहला नागरिक एस्ट्रोनॉट, जानें इस मिशन से जुड़ी जानकारी चीन समाचार
    चीन ने भेजा पहला नागरिक अंतरिक्ष यात्री, 2030 से पहले चांद पर इंसान उतारने की तैयारी अंतरिक्ष अभियान
    नासा अंतरिक्ष यात्रियों की भोजन सप्लाई के लिए लिए करेगी डीप स्पेस फूड प्रोडक्शन का इस्तेमाल  नासा

    नासा

    नासा इस महीने लॉन्च करेगी नया सूर्य मिशन 'PUNCH', जानिए इसका क्या है उद्देश्य अंतरिक्ष
    2025 रहेगा चंद्र मिशनों का व्यस्त साल, ये निजी मिशन होने वाले हैं लॉन्च अंतरिक्ष
    इस महीने चंद्रमा पर दूसरा निजी मिशन भेजेगी अमेरिका की कंपनी, जानिए क्या होगा इसका उद्देश्य  अमेरिका
    नासा का पेंडोरा मिशन क्या है, जिसे स्पेस-X करेगी लॉन्च? जानिए इसका उद्देश्य  अंतरिक्ष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025