Page Loader
व्हाट्सऐप से भी लोकेशन हो सकती है ट्रैक, जानिए बचने का तरीका 
व्हाट्सऐप पर लाइव लोकेशन शेयर करने की सुविधा मिलती है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

व्हाट्सऐप से भी लोकेशन हो सकती है ट्रैक, जानिए बचने का तरीका 

Jan 05, 2025
04:14 pm

क्या है खबर?

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को लोग चैटिंग और काॅलिंग के अलावा फोटो और वीडियो शेयर करने के काम में भी लेते हैं। इसके जरिए आप अपनी लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ गया है। साइबर अपराधी व्हाट्सऐप के माध्यम से आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपकी लोकेशन कैसे ट्रैक होगी और इससे आप कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

कैसे 

किस तरह हो सकती है लोकेशन ट्रैक?

व्हाट्सऐप पर लाइव लोकेशन शेयर करने का विकल्प मिलता है। आप इसे किसी को शेयर करते हैं तो वह व्यक्ति उस समय तक आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकता है, जब तक आप इसे बंद नहीं करते। हैकर्स फिशिंग लिंक के जरिए आपकी लोकेशन तक पहुंच सकते हैं। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने पर भी यह खतरा रहता है। कोई आपके अकाउंट को व्हाट्सऐप वेब से लिंक करके और थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल कर लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

बचाव 

ऐसे कर सकते हैं बचाव 

किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ ही लाइव लोकेशन शेयर करें और जरूरत खत्म होने के बाद इसे तुरंत बंद कर दें।फिशिंग और हैकिंग से बचने के लिए अनजान लिंक पर कभी क्लिक करने से बचें। समय-समय पर चेक करें कि आपका अकाउंट व्हाट्सऐप वेब से कहीं और तो लिंक नहीं है। इसे सेटिंग्स में जाकर लॉगआउट कर दें। इसका उपयोग केवल थर्ड-पार्टी ऐप्स के माध्यम से न करें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करें और मजबूत पासवर्ड बनाएं।