भारतीय स्टूडेंट्स को एक साल फ्री गूगल AI प्लस, कैसे मिलेगा ऑफर?
क्या है खबर?
गूगल भारत में योग्य कॉलेज स्टूडेंट्स को गूगल AI प्लस का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रहा है। भारत में इस प्लान की सामान्य कीमत 399 रुपये प्रति महीना है, यानी एक साल में करीब 4,800 रुपये खर्च होते हैं। इस ऑफर के तहत स्टूडेंट्स को जेमिनी ओमनी, ज्यादा इस्तेमाल की सीमा और 400GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। गूगल ने यह ऑफर पढ़ाई से जुड़े नए AI टूल्स के साथ पेश किया है, जिससे छात्रों को मदद मिल सकेगी।
टूल्स
पढ़ाई के लिए मिलेंगे कई AI टूल्स
गूगल AI प्लस के साथ स्टूडेंट्स को जेमिनी में स्टूडेंट हब, स्टडी नोटबुक, फ्लैशकार्ड और अभ्यास क्विज जैसे फीचर मिलेंगे।
स्टूडेंट्स अपने नोट्स और पढ़ाई की सामग्री अपलोड करके पढ़ाई की योजना बनवा सकेंगे। जेमिनी उनकी कमजोरियों को समझने के लिए क्विज भी तैयार कर सकता है।
इसके अलावा, मुश्किल विषयों को समझाने के लिए 3D मॉडल, टेबल और दूसरे दृश्य बनाए जा सकेंगे। जेमिनी लाइव में डीप रिसर्च की सुविधा भी मिलेगी, जिससे छात्र रिपोर्ट तैयार कर सकेंगे।
तरीका
फ्री ऑफर पाने के लिए ऐसे करें आवेदन
भारत में योग्य कॉलेज स्टूडेंट्स गूगल का यह मुफ्त ऑफर पाने के लिए पहले अपनी छात्र पात्रता की जांच करा सकते हैं।
इसके लिए गूगल के छात्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और साइन-अप के निर्देशों का पालन करना होगा। ऑफर लेने से पहले पात्रता, सत्यापन और मुफ्त अवधि खत्म होने के बाद लागू होने वाली शर्तें जरूर पढ़ें।
12 महीने की मुफ्त अवधि खत्म होने के बाद सेवा सामान्य शुल्क पर जारी हो सकती है।