Loading...
गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किए नए सुरक्षा फीचर्स, जेमिनी AI पकड़ेगा फर्जी मैसेज
गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बढ़ाए सुरक्षा फीचर्स

गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किए नए सुरक्षा फीचर्स, जेमिनी AI पकड़ेगा फर्जी मैसेज

Oct 15, 2026
09:26 am

क्या है खबर?

गूगल ने एंड्रॉयड इस्तेमाल करने वालों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए कई नए सुरक्षा फीचर्स पेश किए हैं। इनमें मैसेजेस ऐप की एक नई सेटिंग शामिल है, जिसे चालू करने पर जेमिनी AI संदिग्ध मैसेज की पहचान करके चेतावनी देगा। यह फीचर मैसेज भेजने वाले की मंशा समझने की कोशिश करेगा और धोखाधड़ी की आशंका होने पर यूजर को अलर्ट करेगा। यह सुविधा आने वाले हफ्तों में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

जांच

जेमिनी AI संदिग्ध मैसेज और लिंक की करेगा जांच

गूगल के मुताबिक, जेमिनी AI मैसेज में धोखाधड़ी के संकेत पहचानने में मदद करेगा।

कंपनी ने बताया कि मैसेज का विश्लेषण एंड्रॉयड प्राइवेट AI कंप्यूट के सुरक्षित वातावरण में किया जाएगा, ताकि निजी जानकारी तक दूसरे लोगों की पहुंच न हो।

इसके अलावा, जेमिनी नैनो मैसेज में मौजूद लिंक की भी जांच करेगा। इससे यूजर्स को लिंक खोलने से पहले संभावित खतरे का पता चल सकेगा। अनजान नंबरों से आए लिंक पर चेतावनी भी अधिक स्पष्ट होगी।

सुविधाएं

दूसरे मोबाइल में भी मिलेंगी स्कैम अलर्ट की सुविधाएं

गूगल अब पिक्सल फोन के अलावा दूसरे एंड्रॉयड टूल्स पर भी मैसेज की नोटिफिकेशन में धोखाधड़ी पहचानने वाला फीचर लाने की तैयारी कर रही है।

इससे संभावित स्कैम का अलर्ट सीधे फोन पर आने वाली सूचना में दिखाई देगा। कंपनी ने ऑनर, मोटोरोला, ओप्पो, वनप्लस, रियलमी, वीवो और शाओमी जैसे मोबाइल निर्माताओं के साथ साझेदारी की है।

इन कंपनियों के उपकरणों में यह सुविधा इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

सुरक्षा

फर्जी कॉल और स्क्रीन शेयरिंग पर भी सुरक्षा

गूगल ने बताया कि एंड्रॉयड 15 और उसके बाद के वर्जनों वाले टूल्स में इस महीने के अंत तक स्क्रीन शेयरिंग के दौरान निजी जानकारी की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

फोन फॉरवर्ड करने के लिए गलत कोड डलवाने की कोशिश होने पर भी चेतावनी मिलेगी। ब्राजील में बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने के लिए गूगल ने बैंकों के साथ मिलकर कॉल की पहचान करने वाला फीचर शुरू किया है।

जून से यह सुविधा 30 लाख से अधिक फर्जी कॉल रोक चुकी है।

ADVERTISEMENT