Loading...
अब 200 से ज्यादा देशों में मिलेगा भूकंप अलर्ट, गूगल ने बढ़ाया दायरा
गूगल का भूकंप अलर्ट अब 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध होगा

अब 200 से ज्यादा देशों में मिलेगा भूकंप अलर्ट, गूगल ने बढ़ाया दायरा

Oct 16, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

गूगल ने अपने एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम का विस्तार करने का फैसला किया है। अब यह सुविधा 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी, जबकि पहले इसका इस्तेमाल 98 देशों में किया जा रहा था। इस बदलाव का मकसद ज्यादा लोगों तक भूकंप की चेतावनी पहुंचाना है। कंपनी अलर्ट में नई जानकारियां भी जोड़ेगी, जिससे लोगों को संभावित खतरे का अंदाजा लगाने और समय रहते बचाव के उपाय करने में मदद मिल सकेगी।

अलर्ट

अब तक लोगों को भेजे गए 1 अरब से ज्यादा अलर्ट

गूगल ने बताया कि 2021 में शुरू की गई इस सेवा के जरिए अब तक 1 अरब से अधिक चेतावनियां भेजी जा चुकी हैं।

कंपनी के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल आधारित भूकंप पहचान तंत्र है। इसके नए दायरे में पनामा और ग्वाटेमाला जैसे देश भी आएंगे। गूगल प्रमुख सुंदर पिचई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस विस्तार की जानकारी दी है।

उन्होंने वेनेजुएला में आए भूकंप के दौरान इस तकनीक से मिले फायदे भी बताए।

खासियत

भूकंप के असर को समझना होगा आसान

गूगल आने वाले महीनों में भूकंप से जुड़े अलर्ट को और उपयोगी बनाने जा रहा है।

चेतावनी के साथ एक नक्शा दिखाया जाएगा, जिसमें झटकों से प्रभावित हो सकने वाला क्षेत्र और भूकंप की अनुमानित तीव्रता बताई जाएगी। इसके साथ लोगों को बचाव के तरीके भी सुझाए जाएंगे।

एक विकल्प के जरिए घटना से जुड़ी नई जानकारी देखी जा सकेगी। इन बदलावों से लोगों को खतरे को बेहतर ढंग से समझने और सही समय पर फैसला लेने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENT

चेतावनियां

झटकों के आधार पर मिलती हैं 3 चेतावनियां

एंड्रॉयड का भूकंप अलर्ट सिस्टम 3 स्तरों पर चेतावनी देता है।

हल्के झटकों की आशंका पर 'बी अवेयर', तेज झटकों के लिए 'बी रेडी' और मध्यम या भारी झटकों के लिए 'टेक एक्शन' अलर्ट मिलता है। गंभीर चेतावनी फोन की पूरी स्क्रीन पर दिखाई देती है और इसमें सुरक्षा संबंधी निर्देश भी होते हैं।

गूगल के मुताबिक, भूकंप के झटके महसूस होने से कुछ सेकंड पहले मिली सूचना लोगों को खुद को बचाने का मौका दे सकती है।

ADVERTISEMENT