Page Loader
गूगल क्रोम ब्राउजर में मिला सुरक्षा दोष, डिवाइस की सुरक्षा के लिए जल्दी अपडेट करें ऐप
गूगल ने क्रोम ब्राउजर के लिए नया सुरक्षा अपडेट रोल आउट किया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल क्रोम ब्राउजर में मिला सुरक्षा दोष, डिवाइस की सुरक्षा के लिए जल्दी अपडेट करें ऐप

Dec 01, 2023
11:47 am

क्या है खबर?

गूगल ने क्रोम ब्राउजर के लिए एक नया सुरक्षा अपडेट रोल आउट किया है। कुछ दिन पहले गूगल क्रोम में ऐसे 2 सुरक्षा दोष का पता लगाया था, जो यूजर्स डिवाइस के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम पैदा कर सकते हैं। गूगल ने पुष्टि की है कि वेब ब्राउजर में मिला सुरक्षा दोष विंडोज, मैक और लिनक्स डिवाइस को प्रभावित कर सकता है। इस सुरक्षा खतरे से बचने के लिए यूजर्स को अपने ब्राउजर को जल्द से जल्द अपडेट करना चाहिए।

तरीका

गूगल क्रोम को कैसे अपडेट करें?

गूगल क्रोम अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने सिस्टम पर क्रोम ब्राउजर ओपन करें। अब स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर स्थित 3 डॉट मेनू आइकन पर टैप करें और यह से सेटिंग्स विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद 'अबाउट क्रोम' पर क्लिक करें और यह देखें कि आप कौन से वर्जन का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप पुराने वर्जन का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके लिए अपडेट उपलब्ध होते ही ब्राउजर अपने आप अपडेट हो जाएगा।

सुरक्षा

ऐसे खतरे से कैसे सुरक्षित रहें?

क्रोम ब्राउजर यूजर्स ऐसे किसी भी खतरे से बचने के लिए समय-समय पर अपने ब्राउजर को अपडेट करते रहें। अपने डिवाइस में मौजूद सभी जरूरी और संवेदनशील डाटा का नियमित रूप से बैकअप लें। इससे डिवाइस खोने या चोरी होने पर भी डाटा मिलना आसान रहेगा। डिवाइस पर हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और ऐप्स और अपने डिवाइस पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्षम करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।