Loading...
गूगल का बड़ा ऐलान, छात्रों को एक साल तक मुफ्त मिलेगा AI प्रो
छात्रों के लिए गूगल का बड़ा मुफ्त ऑफर

गूगल का बड़ा ऐलान, छात्रों को एक साल तक मुफ्त मिलेगा AI प्रो

Aug 20, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

गूगल ने कॉलेज छात्रों के लिए नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत अमेरिका के योग्य छात्रों को गूगल AI प्रो की सदस्यता एक साल तक बिना किसी शुल्क के मिलेगी। इस सेवा की सामान्य कीमत 200 डॉलर सालाना या 20 डॉलर प्रति माह है। ऑफर में जेमिनी के इस्तेमाल की चार गुना सीमा, स्पार्क प्लेटफॉर्म और जीमेल-डॉक्स जैसे ऐप में AI सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी इसके जरिए छात्रों के बीच अपनी AI सेवाओं की पहुंच बढ़ाना चाहती है।

सुविधाएं

जेमिनी में मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं

गूगल AI प्रो के साथ छात्रों को जेमिनी इस्तेमाल करने की सामान्य सीमा से चार गुना ज्यादा मौका मिलेगा।

इसके अलावा, स्पार्क प्लेटफॉर्म और गूगल के जीमेल व डॉक्स जैसे ऐप में जेमिनी की सुविधाओं का उपयोग किया जा सकेगा। छात्रों को 5TB का ऑनलाइन स्टोरेज और गूगल हेल्थ प्रीमियम की सदस्यता भी मिलेगी।

हेल्थ सेवा फिटबिट जैसे उपकरणों के साथ काम करती है। इससे पढ़ाई, काम और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए छात्रों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी।

बंडल

यूट्यूब प्रीमियम के साथ भी बंडल

गूगल AI प्रो के साथ यूट्यूब प्रीमियम लेने के लिए कंपनी ने 9 डॉलर प्रति माह रखी में एक अलग बंडल भी पेश किया है।

इसमें AI सुविधाओं के साथ यूट्यूब की प्रीमियम सेवाएं मिलती हैं। हालांकि, छात्रों को सदस्यता खत्म होने की तारीख पर ध्यान रखना होगा। मुफ्त अवधि पूरी होने के बाद सेवा सामान्य कीमत पर अपने आप शुरू हो सकती है।

इसलिए समय से पहले सदस्यता बंद करने के लिए याद दिलाने वाला अलार्म लगाना बेहतर होगा।

ADVERTISEMENT

अन्य

अमेरिका से बाहर छात्रों के लिए भी सुविधा

अमेरिका से बाहर पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अलग है। ऐसे छात्रों को एक साल तक गूगल AI प्लस मुफ्त मिलेगा।

इस सेवा की सामान्य कीमत 5 डॉलर प्रति माह है। इसमें जेमिनी ओम्नी का इस्तेमाल और चैटबॉट के लिए दोगुनी उपयोग सीमा मिलती है। इसके साथ 400GB ऑनलाइन स्टोरेज भी दिया जाएगा।

इस ऑफर के जरिए गूगल अलग-अलग देशों के छात्रों को अपनी AI सेवाओं से जोड़ने और उनका इस्तेमाल बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

ADVERTISEMENT