Page Loader
दुनिया के सबसे बड़े मालवेयर नेटवर्क को किया गया बंद, अमेरिका ने दी जानकारी
वैश्विक मालवेयर नेटवर्क को दुनियाभर की एजेंसियों ने मिलकर किया बंद

दुनिया के सबसे बड़े मालवेयर नेटवर्क को किया गया बंद, अमेरिका ने दी जानकारी

May 30, 2024
02:15 pm

क्या है खबर?

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों से दुनियाभर के कई बड़े देश की काफी चिंतित है। इस बीच अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने कहा है कि दुनियाभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक वैश्विक मालवेयर नेटवर्क को बंद कर दिया है। इस नेटवर्क ने 5.9 अरब डॉलर (लगभग 492 अरब रुपये) की चोरी की थी और जो अन्य अपराधों से जुड़ा हुआ है। इस नेटवर्क को बनाने और संचालित करने का आरोप चीन के नागरिक युनहे वांग पर लगाया गया है।

सहयोग

एजेंसियों ने मिलकर किया काम

इस बॉटनेट को बंद करने के लिए DOJ ने FBI समेत कई अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया। कथित तौर पर यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा बॉटनेट था। बॉटनेट कंप्यूटरों का एक नेटवर्क होता है, जो मालवेयर से संक्रमित हो गया है और किसी साइबर जालसाज द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। DOJ ने कहा कि बॉटनेट ने लगभग 200 देशों में 1.9 करोड़ से अधिक इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) ऐड्रेस को हैक किया।

आरोप

युनहे वांग क्या है आरोप?

वांग पर कंप्यूटर धोखाधड़ी, मूल कंप्यूटर धोखाधड़ी, वायर धोखाधड़ी करने की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग करने की साजिश रचने का आरोप है। अगर सभी मामलों में दोषी पाया जाता है, तो उसे अधिकतम 65 साल की जेल की सजा हो सकती है। आरोपी ने इस धोखाधड़ी के जरिए कई देशों में बड़ी-बड़ी संपत्तियां खरीदी हैं। DOJ ने कहा कि नेटवर्क ने साइबर अपराधियों को चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदने या धन शोधन करने में भी सक्षम बनाया।