Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आईफोन
लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
ऐपल
अंतरिक्ष
स्मार्टफोन लीक
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / FAU-G का दिखा जलवा, तीन दिन में हुए 10 लाख से अधिक प्री रजिस्ट्रेशन
टेक्नोलॉजी

FAU-G का दिखा जलवा, तीन दिन में हुए 10 लाख से अधिक प्री रजिस्ट्रेशन

FAU-G का दिखा जलवा, तीन दिन में हुए 10 लाख से अधिक प्री रजिस्ट्रेशन
लेखन मोना दीक्षित
Dec 03, 2020, 05:00 pm 3 मिनट में पढ़ें
FAU-G का दिखा जलवा, तीन दिन में हुए 10 लाख से अधिक प्री रजिस्ट्रेशन

भारत में PUBG बैन होने के बाद ही स्वदेशी मोबाइल गेम FAU-G (फियरलैस एंड यूनाइटेड गार्ड) की घोषणा कर दी गई थी। यह गूगल प्ले स्टोर पर प्री रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि इसे महज तीन दिनों में 10 लाख से ज्यादा प्री रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं। गेम के डेवलपर ने इस सबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

जानकारी
30 नवंबर से प्री रजिस्ट्रेशन से है उपलब्ध

गूगल प्ले स्टोर पर 30 नवंबर से FAU-G प्री रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है और तीन दिनों में 10 लाख से अधिक लोग प्री रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। सितंबर में PUBG मोबाइल बैन होने के बाद इसकी घोषणा कर दी गई थी। तब से ही लोग इसका इतंजार कर रहे हैं। भारत में PUBG को काफी पसंद किया जाता था, लेकिन भारत-चीन विवाद के चलते इसके साथ-साथ कई अन्य चीनी ऐप्स भी बैन कर दी गई थीं।

लॉन्चिंग
अक्टूबर में लॉन्च होना था FAU-G

बता दें कि FAU-G पहले अक्टूबर में लॉन्च होने वाला था, लेकिन फिर लॉन्चिंग को टाल दिया गया और खबरें आईं कि इसे नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। अब दिसंबर शुरू चुका है और अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है और न ही इसकी लॉन्चिंग डेट से जुड़ी कोई जानकारी सामने आई है। इसका मतलब है कि लोगों को अभी इसका थोड़ा और इंतजार करना होगा। हालांकि, वे इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ट्वीट
कंपनी ने ट्वीट कर व्यक्त की अपनी खुशी

FAU-G को बेंगलुरु स्थित एनकोर गेम्स (nCore Games) कंपनी ने बनाया है। इसे ऐपल ऐप स्टोर पर लिस्ट नहीं किया गया है। अभी यह सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। गेम के प्रति लोगों से मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया पर कंपनी ने ट्वीट कर अपनी खुशी व्यक्त की। कंपनी ने ट्वीट किया कि शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। भारत में 24 घंटे से भी कम समय में सबसे अधिक प्री रजिस्ट्रेशन इसके लिए ही हुए हैं।

प्री रजिस्ट्रेशन
कैसे करें प्री रजिस्ट्रेशन?

अगर आप भी यह गेम खेलना चाहते हैं तो अभी प्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर FAU-G के लिए सर्च करना होगा। इसके बाद जहां सभी ऐप्स को इंस्टॉल करने का ऑप्शन आता है, वहां इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन मिलेगा। उस पर टैप करें। अब यह आपकी डिवाइस के लिए रजिस्टर हो जाएगा। इसके लॉन्च होने के बाद इसे आप डाउनलोड कर खेल पाएंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोना दीक्षित
मोना दीक्षित
Twitter
पत्रकार बनने की चाह ने मुझे IMS नोएडा ला खड़ा किया। इसके बाद मैंने खबरों की इस दुनिया में करियर, शिक्षा और रोजगार की खबरों का महत्व समझा। अब पिछले तीन साल से लोगों तक शिक्षा से लेकर नौकरियों तक की जरुरी खबरें पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
ताज़ा खबरें
हरियाणा: तिरंगा खरीदने को मजबूर करने वाला राशन डीलर निलंबित, वरुण गांधी ने उठाया था मुद्दा
हरियाणा: तिरंगा खरीदने को मजबूर करने वाला राशन डीलर निलंबित, वरुण गांधी ने उठाया था मुद्दा देश
हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने क्लर्क के 700 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने क्लर्क के 700 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार?
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार? राजनीति
शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष और महिलाओं की टीमों ने जीते दो कांस्य पदक
शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष और महिलाओं की टीमों ने जीते दो कांस्य पदक खेलकूद
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले आमिर ने मांगी माफी, बोले- दिल दुखाना नहीं चाहता
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले आमिर ने मांगी माफी, बोले- दिल दुखाना नहीं चाहता मनोरंजन
अगली खबर
अगली खबर

टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Science Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022