Page Loader
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा फिर कर सकती है कर्मचारियों की छंटनी
मेटा ने नवंबर, 2022 में भी 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा फिर कर सकती है कर्मचारियों की छंटनी

Feb 12, 2023
12:05 pm

क्या है खबर?

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग की अगुवाई वाली कंपनी ने कई टीमों के बजट को जारी नहीं किया है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करेगी। मेटा का कुल खर्च 2023 में 89 बिलियन डॉलर (लगभग 7,344 अरब रुपये) से 95 बिलियन डॉलर (लगभग 7,839 अरब रुपये) के बीच रह सकता है।

छंटनी

मेटा पहले भी कर चुकी है कर्मचारियों की छंटनी

नवंबर, 2022 में भी मेटा ने अपने कुल कार्यबल के 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी। इससे मेटा के लगभग 11,000 कर्मचारियों प्रभावित हुए थे। मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि साल 2023 कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में इस साल कंपनी को कोई भी कदम काफी सोच-समझकर उठाना होगा। गौरतलब है कि इस साल दुनियाभर की 300 से अधिक टेक कम्पनियां एक लाख से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं।