LOADING...
xAI ने अपना नया AI मॉडल 'ग्रोक 3' किया लॉन्च, जानिए इसकी खासियत और उपलब्धता 
xAI ने अपना नया AI मॉडल ग्रोक 3 किया लॉन्च

xAI ने अपना नया AI मॉडल 'ग्रोक 3' किया लॉन्च, जानिए इसकी खासियत और उपलब्धता 

Feb 18, 2025
12:07 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI ने आज (18 फरवरी) अपने नए AI मॉडल 'ग्रोक 3' को लॉन्च किया है, जो ग्रोक 2 से 10 गुना अधिक शक्तिशाली है। यह नया AI मॉडल तर्क, गहन शोध और रचनात्मक कार्यों को भी संभाल सकता है। मस्क ने इस लॉन्च को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह ब्रह्मांड और एलियंस की खोज में मदद कर सकता है। xAI का उद्देश्य ब्रह्मांड की प्रकृति को समझना है।

 खासियत 

ग्रोक 3 की खासियत क्या है?

ग्रोक 3 को 3 (थिंक, बिग ब्रेन और डीपसर्च) तरीकों से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। 'थिंक' के तहत, यह जटिल भौतिकी समस्याओं को हल कर सकता है। 'बिग ब्रेन' में AI की क्रिएटिव क्षमता का उपयोग करते हुए नए गेम बनाए जा सकते हैं। 'डीपसर्च' विकल्प से, यह गणित, विज्ञान, और कोडिंग में गहन शोध कर सकता है। इससे यूजर्स को अपने सवालों के अधिक सटीक और व्यापक जवाब मिल सकते हैं।

 खासियत 

ग्रोक 3 की क्रिएटिविटी

ग्रोक 3 को क्रिएटिव कार्यों में सक्षम बनाया गया है। मस्क ने इसे 'क्रिएटिविटी की शुरुआत' बताया है। उदाहरण के तौर पर, इसने लोकप्रिय खेलों जैसे टेट्रिस और बेजवेल्ड को मिलाकर एक नया गेम तैयार किया है। xAI अब एक AI गेमिंग स्टूडियो शुरू करने जा रही है। यह AI में रुचि रखने वालों को एक नए तरह का अवसर दे रहा है, जिससे गेम डेवलपमेंट में नई दिशा मिल सकती है।

उपयोग

कैसे करें इसका उपयोग?

ग्रोक 3 का उपयोग एक्स ऐप के प्रीमियम+ सब्सक्राइबर्स के लिए पहले उपलब्ध होगा। xAI सुपर ग्रोक नामक नया सब्सक्रिप्शन टियर भी पेश किया गया है। ग्रोक 3 की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए यूजर्स एक्स ऐप को अपडेट कर सकते हैं या प्रीमियम+ सदस्यता ले सकते हैं। यह AI मॉडल गणित, विज्ञान, और अन्य जटिल कार्यों को हल करने में सक्षम है और इसके माध्यम से यूजर्स बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।