
मस्क ने साझा किया टेस्ला के रोबोट का नया वीडियो, डांस करता आया नजर
क्या है खबर?
एलन मस्क ने टेस्ला के ह्यूमनॉइड रोबोट 'ऑप्टिमस' का एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह इंसानों की तरह डांस करते हुए दिख रहा है।
यह वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया, जहां रोबोट बेहद सहजता के साथ डांस मूव्स करता नजर आता है।
मस्क ने कहा कि यह वीडियो असली और रियल-टाइम में है। वीडियो देखकर कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह AI से बना है या असली फुटेज है।
पुष्टि
ग्रोक चैटबॉट ने वीडियो की पुष्टि की
एक्स पर एक यूजर ने पूछा कि क्या वीडियो असली है या AI से बना है। इसके जवाब में ग्रोक चैटबॉट ग्रोक ने पुष्टि की कि यह वीडियो असली है और इसमें टेस्ला का वास्तविक ऑप्टिमस रोबोट दिखाया गया है।
ग्रोक ने बताया कि अक्टूबर, 2024 में 'वी, रोबोट' इवेंट में भी ऑप्टिमस ने डांस किया था। अप्रैल, 2025 में रोबोट की चलने की क्षमता में भी प्रगति दिखाई गई, जिससे उसकी तकनीक में निरंतर सुधार साफ दिख रहा है।
सफर
2021 से अब तक ऑप्टिमस का बड़ा सफर
टेस्ला ने ऑप्टिमस रोबोट की शुरुआत 2021 में AI डे के दौरान आइडिया के रूप में की थी। उस समय कोई असली रोबोट नहीं था, बल्कि एक इंसान रोबोट के कपड़े पहनकर नाचा था।
2022 में टेस्ला ने पहला प्रोटोटाइप पेश किया, जो थोड़ा चल सकता था और हाथ हिला सकता था।
2023 तक ऑप्टिमस जेन 2 बन चुका था, जो ब्लॉक छांटना, योग करना और अब डांस भी कर सकता है। इसके हाथों में भी सुधार किए गए हैं।
भविष्य
भविष्य में बड़ा बाजार पकड़ सकता है ऑप्टिमस
मस्क का मानना है कि ऑप्टिमस टेस्ला की सबसे अहम खोजों में से एक है।
यह रोबोट इंसानों की तरह सीख सकता है और खुद निर्णय ले सकता है। इसकी मदद से फैक्ट्रियों में मानव-रोबोट टीमवर्क संभव हो सकेगा। टेस्ला को उम्मीद है कि ऑप्टिमस बाजार में अच्छी जगह बना सकता है।
हालांकि, चीन के निर्यात प्रतिबंधों के कारण इसके निर्माण में रुकावट आई है, लेकिन मस्क ने साफ किया कि इसके चुम्बकों का सैन्य उपयोग नहीं होता।