Page Loader
चंद्रयान-3 मिशन के बजट को लेकर एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा 
एलन मस्क ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन के बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी है

चंद्रयान-3 मिशन के बजट को लेकर एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा 

Aug 23, 2023
02:45 pm

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन के बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर (X) पर न्यूजथिंक नामक यूजर ने एक पोस्ट में लिखा, 'जब आपको पता चलता है कि चंद्रयान-3 के लिए भारत का बजट (लगभग 621 करोड़ रुपये) फिल्म इंटरस्टेलर के बजट (लगभग 1,367 करोड़ रुपये) से कम है तो आप पागल हो सकते हैं।' इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मस्क ने लिखा, 'भारत के लिए अच्छा है।'

यात्रा

भारत यात्रा पर आ सकते हैं एलन मस्क

मस्क भारत यात्रा पर आने की योजना बना रहे हैं। X यूजर डॉगडिजाइनर ने मस्क की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं- एलन मस्क।' डॉगडिजाइनर के अकाउंट से पोस्ट की गई तस्वीर में मस्क किसी भारतीय समारोह में शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट में मस्क ने लिखा, 'मुझे इसकी आशा है।' मस्क अगले साल भारत कब आएंगे, फिलहाल इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट