
न्यूरालिंक के स्पीच रिस्टोरेशन डिवाइस को FDA से मंजूरी, दिया ब्रेकथ्रू का टैग
क्या है खबर?
ब्लाइंडसाइट चिप के पहले प्रत्यारोपण के एक महीने बाद न्यूरालिंक को अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने किसी कारण बोलने में असक्षम व्यक्तियों की मदद के लिए स्पीच रिस्टोरेशन डिवाइस को हरी झंडी दे दी है।
अरबपति एलन मस्क की ब्रेन-चिप बनाने वाली कंपनी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
इसमें कहा कि उसे बोलने में असक्षम व्यक्तियों के लिए संचार बहाल करने में मदद करने के लिए FDA से ब्रेकथ्रू डिवाइस पदनाम मिला है।"
उद्देश्य
इस उद्देश्य के लिए बनाया है डिवाइस
इस डिवाइस का उद्देश्य एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS), स्ट्रोक, रीढ़ की हड्डी की चोट, सेरेब्रल पाल्सी, मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी स्थितियों के कारण बोलने की समस्या वाले लोगों की मदद करना है।
डिवाइस के लिए ब्रेकथ्रू डिवाइस पदनाम का टैग दिया गया है, जो कुछ चिकित्सा उपकरणों को दिया जाता है, जो जीवन के लिए खतरा वाली स्थितियों का उपचार या निदान प्रदान करते हैं।
यह पदनाम न्यूरालिंक के स्पीच रिस्टोरेशन डिवाइस के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को तेज कर सकता है।
ट्रायल
जल्द शुरू होगा बड़े स्तर पर परीक्षण
FDA से स्पीच रिस्टोरेशन डिवाइस के लिए ब्रेकथ्रू टैग मिलना न्यूरालिंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह तकनीक न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से गंभीर रूप से बोलने में अक्षम रोगियों के लिए उम्मीद की किरण है।
अपने तीसरे सफल मानव परीक्षण में ALS रोगी ब्रैड स्मिथ ने ब्रेन इम्प्लांट का उपयोग करके संचार किया है।
कंपनी ने बताया है कि इसके लिए व्यापक मानव परीक्षण जल्द शुरू होंगे। साथ ही लोगों से ट्रायल में भाग लेने का आग्रह भी किया है।