इंस्टाग्राम पर इंस्टेंट्स फीचर नहीं चाहिए? ऐसे करें बंद
क्या है खबर?
इंस्टाग्राम ने हाल ही में इंस्टेंट्स नाम का नया फीचर शुरू किया है, जिससे फोटो तुरंत दोस्तों के साथ साझा हो जाती है। कई यूजर्स ने इसे पहली बार इस्तेमाल करते समय गलती से तस्वीरें भेज दीं। इसी वजह से अब बहुत से लोग इस फीचर को बंद करने का तरीका खोज रहे हैं। अगर आप भी इंस्टेंट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो कुछ आसान चरणों की मदद से इसे छिपा या बंद कर सकते हैं।
#1
सेटिंग्स से ऐसे बंद करें फीचर
सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं। इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
अब 'सेटिंग्स' में जाकर 'कंटेंट पेरफेरेंसस' विकल्प खोलें। यहां नीचे स्क्रॉल करने पर 'हाईड इंस्टेंट्स इन इनबॉक्स' का विकल्प दिखाई देगा।
इस टॉगल को चालू करते ही आपके इनबॉक्स से इंस्टेंट्स सेक्शन पूरी तरह गायब हो जाएगा और यह फीचर दिखाई नहीं देगा, जिससे गलती से शेयरिंग का खतरा भी कम हो जाएगा।
#2
बिना सेटिंग्स बदले भी कर सकते हैं बंद
अगर आप इंस्टेंट्स को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो एक आसान तरीका और भी है।
इसके लिए अपने इंस्टाग्राम इनबॉक्स में जाएं और इंस्टेंट्स सेक्शन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद उसे दाईं ओर स्वाइप करें। ऐसा करने पर कुछ समय के लिए इंस्टेंट्स दिखना बंद हो जाएगा।
जरूरत पड़ने पर बाद में इसे फिर से सामान्य तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है और आपकी पसंद के अनुसार दोबारा सक्रिय किया जा सकता है।
#3
गलती से फोटो भेज दें तो क्या करें?
अगर इंस्टेंट्स के जरिए गलती से कोई फोटो भेज दी गई है, तो तुरंत अनडू विकल्प पर टैप करें।
अगर यह विकल्प दिखाई न दे, तो कैमरा सेक्शन में जाकर ऊपर मौजूद चार बॉक्स वाले आइकन पर टैप करें। इसके बाद आर्काइव खोलकर भेजी गई फोटो हटाएं।
अगर सामने वाले ने तस्वीर नहीं देखी होगी, तो वह उसके पास से भी हट जाएगी और साझा नहीं होगी, जिससे आपकी निजी फोटो सुरक्षित बनी रहेगी।