Page Loader
साइबर जालसाजों ने महिला से की 55 लाख रुपये की ठगी, नौकरी का दिया था झांसा 
साइबर ठगी की आशंका होने पर साइबर अपराध सेल में तत्काल सूचना दें (तस्वीर: अनस्प्लैश)

साइबर जालसाजों ने महिला से की 55 लाख रुपये की ठगी, नौकरी का दिया था झांसा 

Aug 13, 2023
01:20 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई से साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने एक 50 वर्षीय व्यवसायी महिला से 55 लाख रुपये की ठगी की है। ठगी के बारे में पता चलने पर पीड़ित महिला ने साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है और IT अधिनियम के तहत धारा भी लगाई है।

ठगी

ऐसे हुई ठगी

साइबर जालसाजों ने पीड़िता को व्हाट्सऐप के जरिये एक पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर दिया, जिसमें उसे कुछ पैसे निवेश करके यूट्यूब वीडियो लाइक कर मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। पीड़िता ने शुरू में कुछ पैसे का निवेश किया और उसे 4,950 रुपये का मुनाफा भी हुआ। जालसाजों ने पीड़िता को और मुनाफा कमाने का लालच दिया। उसने 55 लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन जालसाजों ने उसे पैसे वापस नहीं दिए।

बचाव

ऐसी ठगी से कैसे बचें?

ऐसी साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अधिक मुनाफा देने वाले योजना में निवेश करने से पहले उस योजना के बारे में ठीक प्रकार से जांच जरूर करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ वित्तीय लेनदेन ना करें और अपनी वित्तीय जानकारी को साझा भी ना करें। किसी भी नौकरी को शुरू करने से पहले संबंधित कंपनी के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर साइबर अपराध सेल में तत्काल सूचना दें।