Loading...
CMF ने लॉन्च किए 2 नए ब्लूटूथ स्पीकर, मिलेगी 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ
CMF ने लॉन्च किए 2 नए ब्लूटूथ स्पीकर

CMF ने लॉन्च किए 2 नए ब्लूटूथ स्पीकर, मिलेगी 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Oct 13, 2026
03:15 pm

क्या है खबर?

नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने 2 नए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर पेश किए हैं। इनमें CMF स्पीकर M और CMF स्पीकर S शामिल हैं। कंपनी ने दोनों स्पीकर में ब्लूटूथ 6.0, धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग और USB-C ऑडियो सपोर्ट दिया है। कंपनी के मुताबिक, दोनों स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें आवाज नियंत्रित करने और गाने बदलने के लिए बटन भी मिलते हैं।

स्पीकर M

CMF स्पीकर M में 35 वॉट का ऑडियो आउटपुट

CMF स्पीकर M में 70mm का वूफर और 16mm का ट्वीटर दिया गया है।

ये दोनों मिलकर 35 वॉट का ऑडियो आउटपुट देते हैं। इसमें 4,900mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 3 घंटे लगते हैं। यह स्पीकर 60Hz से 20kHz तक की आवाज को सपोर्ट करता है।

इसका वजन 602 ग्राम है और इसमें आवाज की सेटिंग बदलने के विकल्प भी मिलते हैं।

स्पीकर S

CMF स्पीकर S में मिलेगा कैराबिनर हुक

CMF स्पीकर S में 45mm का फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है, जो 10 वॉट का ऑडियो आउटपुट देता है।

बेहतर बास के लिए इसमें 2 पैसिव रेडिएटर भी मिलते हैं। इसमें 2,600mAh की बैटरी दी गई है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 2.5 घंटे लगते हैं। इसका वजन 334 ग्राम है।

छोटे आकार वाले इस स्पीकर में कैराबिनर हुक दिया गया है, जिससे इसे बैग आदि के साथ आसानी से ले जाया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

फीचर्स

दोनों CMF स्पीकर में मिलेंगे कई फीचर्स

दोनों CMF स्पीकर में स्टीरियो मोड दिया गया है, जिससे एक ही मॉडल के दो स्पीकर जोड़कर आवाज का बेहतर अनुभव लिया जा सकता है।

ऑराकास्ट की मदद से अनुकूल स्पीकर जोड़कर आवाज का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। नथिंग एक्स ऐप से आवाज की सेटिंग बदली जा सकती है। इसमें बास बढ़ाने, संतुलित आवाज और नाइट मोड जैसे विकल्प मिलते हैं।

दोनों स्पीकर में ब्लूटूथ 6.0, 2 डिवाइस जोड़ने और USB-C से ऑडियो चलाने की सुविधा भी है।

ADVERTISEMENT

कीमत

कितनी है CMF स्पीकर M और S की कीमत?

CMF स्पीकर S की कीमत 59 डॉलर, जबकि CMF स्पीकर M की कीमत 109 डॉलर रखी गई है। स्पीकर की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और कुछ चुनिंदा खुदरा दुकानों पर शुरू हो गई है।

दोनों CMF स्पीकर के पैनल हटाए जा सकते हैं, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार इनके लुक में बदलाव कर सकते हैं।

हालांकि, भारत में इनकी कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENT