
चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर के बाद विक्रम लैंडर को भी स्लीप मोड पर किया गया सेट
क्या है खबर?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को स्लीप मोड पर सेट कर दिया है।
ISRO ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट में लिखा, 'विक्रम लैंडर सुबह 08:00 बजे के आसपास स्लीप मोड में सेट हो गया है। इससे पहले ChaSTE, रंभा-LP और ILSA पेलोड ने नई जगह पर इन-सीटू प्रयोग किए। इन्होंने जो डाटा जुटाया वह पृथ्वी पर आ गया है। पेलोड अब बंद कर दिए गए हैं और लैंडर रिसीवर चालू रखे गए हैं।'
चंद्र रात्रि
चंद्र रात्रि होने वाली है शुरू
ISRO ने लिखा, 'सौर ऊर्जा और बैटरी खत्म हो जाने के बाद विक्रम प्रज्ञान के बगल में स्लीप मोड पर चला जाएगा।'
उम्मीद है कि 22 सितंबर के आसपास लैंडर और रोवर फिर से एक्टिव हो जाएंगे।
बता दें, चंद्रमा पर 6 सितंबर तक सूरज ढल जाएगा, जिसके बाद अगले 14-15 दिनों रात रहेगी और रोशनी नहीं मिलने से लैंडर और रोवर की बैटरी चार्ज नहीं हो पाएगी।
प्रज्ञान रोवर को भी स्लीप मोड पर सेट कर दिया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) September 4, 2023
Vikram Lander is set into sleep mode around 08:00 Hrs. IST today.
Prior to that, in-situ experiments by ChaSTE, RAMBHA-LP and ILSA payloads are performed at the new location. The data collected is received at the Earth.
Payloads are now switched off.… pic.twitter.com/vwOWLcbm6P