LOADING...
बस के आकार का एस्ट्रोयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा, नासा अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 2020 FQ का आकार लगभग 40 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर )

बस के आकार का एस्ट्रोयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा, नासा अलर्ट पर

Mar 09, 2023
12:44 pm

क्या है खबर?

नासा के प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने एस्ट्रोयड 2020 FQ को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड लगभग 22,739 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज (9 मार्च) को यह लगभग 53 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड का आकार किसी बस के समान लगभग 40 फीट चौड़ा है और यह 547 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है।

प्रकार

एस्ट्रोयड के प्रकार

एस्ट्रोयड्स मुख्य रूप से तीन (C, S और M) प्रकार के होते हैं, जिसमें C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थों से बने होते हैं, S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिजों से बने होते हैं और M-प्रकार के एस्ट्रोयड मुख्य रूप से धातु से बने होते हैं। वैज्ञानिक प्रारंभिक सौरमंडल और ग्रहों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए एस्ट्रोयड्स का अध्ययन करते हैं। एस्ट्रोयड्स नजर रखने के लिए वैज्ञानिक पैन-स्टार और कैटालिना जैसे टेलिस्कोपों का उपयोग करते हैं।