Page Loader
'ब्लैक मून' आसमान में कब दिखेगा? जानें कैसे देखें इसे
आसमान में ब्लैक मून दिखेगा कल (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

'ब्लैक मून' आसमान में कब दिखेगा? जानें कैसे देखें इसे

Dec 30, 2024
09:25 am

क्या है खबर?

इस महीने आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी, जिसे 'ब्लैक मून' कहा जाता है। यह महीने का दूसरा नया चांद है। यह घटना कल (31 दिसंबर) होगी, जिससे रात का आसमान गहरा और साफ हो जाएगा। सितारों और ग्रहों को देखने के लिए यह रात बेहद खास होगी। कम रोशनी के कारण खगोल प्रेमियों के लिए तारामंडल और ग्रहों का नजारा और भी शानदार बन जाएगा। यह घटना दुनियाभर में खगोल प्रेमियों को रोमांचित करेगी।

ब्लैक मून

ब्लैक मून क्या है?

ब्लैक मून एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जब एक महीने में दूसरा नया चांद होता है। यह पूर्ण चंद्रमा वाली ब्लू मून घटना जैसा है, लेकिन इसमें चंद्रमा पृथ्वी से अदृश्य रहता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यह सूर्य की ओर रहता है और उस पर रोशनी नहीं पड़ती। हालांकि, यह खगोलीय विज्ञान का आधिकारिक शब्द नहीं है, लेकिन खगोल प्रेमी इसे खास मानते हैं और इसकी चर्चा व्यापक रूप से होती है।

तरीका

कब और कैसे देखें यह खगोलीय घटना?

भारत में ब्लैक मून 31 दिसंबर, 2024 को रात 03:57 बजे चरम पर होगा। इस दौरान चांद की अनुपस्थिति के कारण आसमान का दृश्य और भी अंधेरा होगा, जिससे सितारे, आकाशगंगाएं और दूर के ग्रहों को देखना आसान होगा। यह खगोल प्रेमियों और स्टारगेजर्स के लिए एक बेहतरीन मौका है, क्योंकि अंधेरे आसमान में ब्रह्मांड की सुंदरता को बेहतर तरीके से देखा जा सकेगा। यह घटना एक अद्भुत खगोलीय अनुभव प्रदान करेगी।