Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे 3 बड़े एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां
एस्ट्रोयड 2023 HY3 का आकार लगभग 100 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे 3 बड़े एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां

May 01, 2023
10:10 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 3 बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएंगे। एस्ट्रोयड 2023 HY3 नामक एस्ट्रोयड लगभग 23,596 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज 63 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 HY3 का आकार किसी विमान के समान लगभग 100 फीट चौड़ा है।

अन्य

अन्य एस्ट्रोयड भी आएंगे आज पृथ्वी के करीब

नासा ने 46 फीट चौड़े एस्ट्रोयड 2023 HV को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो 15,649 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। यह एस्ट्रोयड 10 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। एस्ट्रोयड 2018 VS6 भी आज लगभग 19 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा। इसका आकार 45 फीट चौड़ा है और 41,744 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।