Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा विशाल एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां
एस्ट्रोयड 2018 KR का आकार लगभग 160 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा विशाल एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां

Jun 08, 2023
11:50 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो कल (9 जून) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। एस्ट्रोयड 2023 JB3 नामक यह एस्ट्रोयड 25,018 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान 160 फीट चौड़ा है और कल 54 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2023 JB3 से कितना बड़ा है खतरा? 

आकार में काफी विशाल होने के बावजूद एस्ट्रोयड 2023 CL3 से पृथ्वी को किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है, क्योंकि यह पृथ्वी के 72 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा है। हालांकि, अगर यह एस्ट्रोयड गुरुत्वाकर्षण बल के कारण रास्ता भटककर हमारे ग्रह के काफी के करीब पहुंच जाता है, तो किसी एक क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।