NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / डॉक्यूमेंट्स स्कैन करने के लिए 5 बेहतरीन ऐप्स, एंड्रॉयड और iOS के लिए फ्री में उपलब्ध
    अगली खबर
    डॉक्यूमेंट्स स्कैन करने के लिए 5 बेहतरीन ऐप्स, एंड्रॉयड और iOS के लिए फ्री में उपलब्ध
    स्मार्टफोन में आने वाले स्कैनर ऐप के जरिए नोट्स से लेकर अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन किए जा सकते हैं

    डॉक्यूमेंट्स स्कैन करने के लिए 5 बेहतरीन ऐप्स, एंड्रॉयड और iOS के लिए फ्री में उपलब्ध

    लेखन रजनीश
    Sep 29, 2023
    10:19 am

    क्या है खबर?

    स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे कुछ ही मिनटों में स्कूल और कोचिंग नोट्स से लेकर अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करना संभव है।

    हालांकि, डॉक्यूमेंट्स की स्कैनिंग के लिए फोन में कैमरे के साथ ही एक बढ़िया स्कैनर ऐप की भी जरूरत होती है।

    ऐप के जरिए डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और विभिन्न फॉर्मेट में स्कैन किया जा सकता है।

    आइये एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध 5 बेहतरीन डॉक्यूमेंट्स स्कैनर के बारे में जानते हैं।

    एडोब

    एडोब स्कैन

    एडोब स्कैन नई डॉक्यूमेंट स्कैनर ऐप है और इसमें लगभग सभी फीचर्स मिल जाते हैं। इससे अधिकांश दस्तावेजों और रसीदों को स्कैन कर सकते हैं।

    यदि जरूरी हो तो दस्तावेज को अधिक बेहतर बनाने के लिए इसमें कलर प्रीसेट भी दिए गए हैं।

    स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स को अपने डिवाइस पर एक्सेस भी किया जा सकता है। इसके अलावा इन डॉक्यूमेंट्स को ईमेल के जरिए भेज भी सकते हैं और क्लाउड पर उनका बैकअप भी लिया जा सकता है।

    कैम

    कैम स्कैनर

    कैम स्कैनर ऐप चालान से लेकर रसीद तक यानी हर प्रकार के डॉक्यूमेंट्स स्कैन करने में सक्षम है।

    यह ऐप स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स को यह PDF फाइलों में बदल देती है। सभी डॉक्यूमेंट्स ऑटोमैटिक तरीके से बॉक्स, गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, एवरनोट और वनड्राइव जैसी क्लाउड सर्विस पर अपलोड हो जाते हैं।

    इस ऐप के जरिए डॉक्यूमेंट्स में वॉटरमार्क भी लगाने की भी सुविधा है।

    फ्री वर्जन के साथ ही इस ऐप की प्रीमियम प्लान भी उपलब्ध है।

    स्विफ्ट

    स्विफ्ट स्कैन

    स्विफ्ट स्कैन ऐप से डॉक्यूमेंट्स, रसीदें, स्केच, व्हाइटबोर्ड, बिजनेस कार्ड, QR कोड और बारकोड स्कैन कर सकते हैं।

    स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स सही से दिखें, इसके लिए इसमें 5 कलर मोड चुनने का विकल्प भी मिलता है। स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स को क्रॉप करने और कस्टमाइज करने के लिए ऐप में टूल्स भी दिए गए हैं।

    डॉक्यूमेंट्स को PDF या JPG फाइल के रूप में सेव करने के साथ ही उन्हें विभिन्न क्लाउड सर्विसेज पर अपलोड किया जा सकता है।

    माइक्रोसॉफ्ट

    माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस लेंस

    ऑफिस लेंस माइक्रोसॉफ्ट की एक डॉक्यूमेंट स्कैनर ऐप है। व्हाइट बोर्ड से लेकर स्केच, बिजनेस कार्ड आदि को यह अच्छी क्वालिटी में स्कैन करने में सक्षम है।

    यह ऐप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से काम करती है।

    स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स को शेयर करने के इसमें सीमित विकल्प हैं। इसकी टेक्स्ट रिकग्निशन क्षमता बेहतरीन है और यह डॉक्यूमेंट्स को अच्छे ढंग से फॉर्मेट करने में सक्षम है।

    जीनियस

    जीनियस स्कैन

    जीनियस स्कैन डॉक्यूमेंट्स स्कैनर ऐप डॉक्यूमेंट्स की स्कैनिंग, उसे किसी दूसरे फॉर्मेंट में बदलने और शेयर सहित लगभग सभी तरह के फीचर्स को सपोर्ट करती है।

    इसमें स्कूल या कोचिंग नोट्स, व्हाइट बोर्ड और अन्य चीजों की स्कैनिंग को बेहतर बनाने की सुविधाएं हैं।

    इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है। एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध यह एप सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ भी आती है, जिसमें और अधिक फीचर्स मिलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एंड्रॉयड
    iOS
    माइक्रोसॉफ्ट

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    एंड्रॉयड

    गूगल मीट की एंड्रॉयड ऐप को मिला नया सेफ्टी फीचर, जानिए इसकी खासियत गूगल
    व्हाट्सऐप यूजर्स लिंक कर सकेंगे मेटा क्वेस्ट डिवाइस, कंपनी नए फीचर पर कर रही काम  व्हाट्सऐप
    एडवेयर ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बने खतरा, 6 महीने में 60,000 ऐप्स का चला पता गूगल प्ले स्टोर
    व्हाट्सऐप पर तय कर सकेंगे पिन मैसेज की समसीमा, जल्द आएगा नया फीचर व्हाट्सऐप

    iOS

    व्हाट्सऐप iOS और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही ये नए फीचर्स व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप यूजर्स को मिलेगा कम्युनिटीज टूल बार, कंपनी नए फीचर पर कर रही काम व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप यूजर्स अब आसानी से देख सकेंगे चैनल्स, नए फीचर पर जारी है काम  व्हाट्सऐप
    iOS 16.5 अपडेट अगले हफ्ते हो सकता है रिलीज, मिलेंगे कई खास फीचर्स आईफोन

    माइक्रोसॉफ्ट

    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड 2023 आज से होगा शुरू, AI से विंडोज तक मिलेंगे ये बड़े अपडेट्स माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मेटा ने 3,000 करोड़ में खरीदी थी गिफी, अब 400 करोड़ में शटरस्टॉक को क्यों बेची? मेटा
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड हुआ शुरू, इस बार AI पर खास जोर सत्य नडेला
    अब विंडोज 11 यूजर्स थर्ड-पार्टी ऐप के बिना एक्सट्रैक्ट कर सकेंगे RAR फाइल्स विंडोज 11
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025