NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / कोरोना वायरस: सामानों को संक्रमण रहित करने के लिए इस्तेमाल करें ये UV लाइट स्टरलाइजर
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: सामानों को संक्रमण रहित करने के लिए इस्तेमाल करें ये UV लाइट स्टरलाइजर

    कोरोना वायरस: सामानों को संक्रमण रहित करने के लिए इस्तेमाल करें ये UV लाइट स्टरलाइजर

    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 21, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के कारण अब आप अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने लगे हैं।

    आप अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए मास्क का उपयोग करते हैं, लेकिन आप अपने सामानों पर आने वाले वायरस से अपनी सुरक्षा नहीं करते हैं।

    इसके लिए आप अल्ट्रा वायलट (UV) लाइट स्टरलाइजर का उपयोग कर सकते हैं। यह एक ऐसा उपकरण है जिससे वायरस को मारकर चीजों को साफ रखा जा सकता है।

    हमने यहां कुछ अच्छे UV लाइट स्टरलाइजर बताएं हैं।

    #1

    जर्मीस्कैन

    जर्मीस्कैन (Germiscan) भारत का पहला UV सी LED आधारित स्टरलाइजर है।

    कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस छह सेकंड के भीतर किसी भी चीज पर मौजूद 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को मार सकता है।

    यह सबसे महंगे UV लाइट स्टरलाइजर में से एक है। इसकी कीमत 6,500 रुपये है। यह कई सुविधाओं के साथ आता है।

    कंपनी का दावा है कि डिवाइस को एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसका उपयोग तीन घंटे तक किया जा सकता है।

    #2

    गिजमोबिट्ज पोर्टेबल UV लाइट स्टरलाइजर

    गिजमोबिट्ज पोर्टेबल UV लाइट स्टरलाइजर एक फोल्ड होने वाला स्टरलाइजर है। इसकी कीमत 1,599 रुपये है।

    इस डिवाइस की खासियत यह है कि इसे मोड़कर आप अपनी जेब में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं।

    कंपनी का दावा है कि डिवाइस सेकेंडों में 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को मार देता है।

    यह चार एएए बैटरी का उपयोग करता है। इसके अलावा यह सीधे लाइट से भी चल सकता है। कंपनी इसके साथ 2,600mAh का एक पावर बैंक भी देती है।

    #3

    डेली ऑब्जेक्ट्स वील्ड UV सी पॉकेट स्टरलाइजर

    डेली ऑब्जेक्ट्स वील्ड UV सी पॉकेट स्टरलाइजर भी एक अच्छा स्टरलाइजर है। कंपनी का दावा है कि यह तीन मिनट के भीतर 99.99 प्रतिशत कीटाणुओं को मार सकता है।

    यह 2,199 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसमें 400mAh की बैटरी दी गई है।

    कंपनी का दावा है कि इसकी लाइट 5,000-10000 घंटों तक चल सकती है। यह टिल्ट डिटेक्शन सेंसर जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध है। एक बार चार्ज करने के बाद यह 60 मिनट तक चलता है।

    #4

    मेसी कॉर्नर UV केयर स्टरलाइजर का केस

    मेसी कॉर्नर UV केयर स्टरलाइजर केस की कीमत 3,999 रुपये है। इसका उपयोग कर लोग अपनी रिंग, घड़ी, मोबाइल फोन आदि पर मौजूद कीटाणुओं को मार सकते हैं।

    यह भी बाकी डिवाइसेस की तरह 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को मारता है। इसमें एक अरोमाथेरेपी चेंबर होता है, जिसमें आप आवश्यक तेल ऐड कर सकते हैं और इसमें एक वायरसेल चार्जर भी दिया जाता है।

    इससे आप अपने किसी भी डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

    #4

    गोदरेज UV केस

    ऊपर बताए गए UV लाइट स्टरलाइजर के अलावा आप गोदरेज UV केस भी ले सकते हैं। गोदरेज का दावा है कि यह SARS CoV-1 सहित कई अन्य वायरसों को मार सकता है।

    कंपनी के अनुसार यह 99 प्रतिशत वायरस और कीटाणुओं को मार सकता है। इसका उपयोग आप पैसे, आभूषणों, मोबाइल फोन और मास्क आदि पर कर सकते हैं।

    इसकी शुरूआती कीमत 8,999 रुपये है और यह 15 लीटर, 30 लीटर और 54 लीटर वेरिएंट में उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    कोरोना वायरस

    पंजाब: स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए राजस्व मंत्री कांगड़ भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: बीते दिन दुनियाभर में मिले रिकॉर्ड 2.90 लाख मामले, जानिए देशों की स्थिति भारत की खबरें
    पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन क्रिकेट समाचार
    संसद के मानसून सत्र की तैयारियां जोरों पर, राज्यसभा में किये जा रहे खास इंतजाम वेंकैया नायडू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025