Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 VD1 आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, अलर्ट पर नासा 
एस्ट्रोयड 2023 VD1 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2023 VD1 आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, अलर्ट पर नासा 

Nov 11, 2023
09:21 am

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (11 नवंबर) हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, लगभग 65 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज एस्ट्रोयड 2023 VD1 नामक एक एस्ट्रोयड के पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है। यह वर्तमान में लगभग 35,935 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 VD1 का आकार 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 VD1 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 177 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। 2023 VD1 के अतिरिक्त 2023 VY3 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार लगभग 59 फीट चौड़ा है। आज लगभग 13 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह भी हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। बता दें, एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।