Page Loader
पृथ्वी की तरफ तेजी से आ रहा बड़ा एस्ट्रोयड, जारी किया गया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 UG4 एस्ट्रोयड्स के एटन समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ तेजी से आ रहा बड़ा एस्ट्रोयड, जारी किया गया अलर्ट

Nov 06, 2023
09:43 am

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (6 नवंबर) हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, लगभग 24 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज एस्ट्रोयड 2023 UG4 नामक एक एस्ट्रोयड के पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है। यह वर्तमान में लगभग 12,507 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 UG4 का आकार 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 UG4 का आकार किसी विमान के समान लगभग 98 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के एटन समूह से संबंधित है। 2023 QP8 के अतिरिक्त 2023 VG1 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार लगभग 65 फीट चौड़ा है। आज लगभग 30 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह भी हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। बता दें, एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।